उज्जैन। रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम जानकरा में रहने वाले नरसिंह पिता बदिया चारेल जाति भील की 15 वर्षीय पुत्री भाटपचलाना क्षेत्र से 29-30 अप्रैल की रात लापता हो गई थी। परिजनों ने 4 दिनों तक तलाश की, नहीं मिलने पर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला नाबालिग का होने पर थाना प्रभारी सत्येन्द्रसिंह चौधरी नेअपहरण का प्रकरण दर्ज करते हुए टीम गठित की। 8 दिन बाद पता चला कि बालिका गुजरात के मोरवी में दिखाई दी है। थाना प्रभारी ने टीम को रवाना किया और 9 मई की रात उसे दस्तयाब कर भाटपलाना ले आई। बालिका के बयान दर्ज करने पर उसने अपने साथ कुछ गलत नहीं होना बताया। उसका कहना था कि नाराज होकर चली गई थी। पुलिस बालिका के सकुशल मिलने पर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
संबंधित समाचार
-
विक्रमगढ़ के युवक का अपहरण कर की हत्या आरोपी के उज्जैन स्थित मकान से मिला अपहृत युवक का शव
उज्जैन/ आलोट -नगर के विक्रमगढ़ क्षेत्र में युवक के अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया... -
शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी गोवर्धन सागर से रेलवे स्टेशन–इंदौर गेट मार्ग तक हटाए ठेले-गुमटियां, निगम की सख्त चेतावनी
उज्जैन। नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई... -
विशेष सफाई अभियान में चौराहों की रोटरी और डिवाइडरों की धुलाई शुरू स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के तहत दो दिवसीय अभियान, आगर रोड से हुई शुरुआत
उज्जैन। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नगर...