60 लाख के मोबाइल चोरी :बदमाशों ने दो शोरूम के ताले तोड़े, 95 से ज्यादा प्रीमियम फोन ले गए

उज्जैन।उज्जैन के सबसे व्यस्त और पॉश व्यावसायिक क्षेत्र फ्रीगंज में शुक्रवार देर रात बेखौफ चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया।बदमाशों ने यहां स्थित ‘हाई चॉइस’ और ‘एसएस मोबाइल’ शोरूम के ताले और शटर तोड़कर करीब 60 लाख रुपए कीमत के 95 से अधिक प्रीमियम स्मार्टफोन चोरी कर लिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रात करीब 2:45 बजे तीन नकाबपोश बदमाश एक सफेद रंग की कार से मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने पहले दोनों दुकानों के शटर और ताले तोड़े, फिर अंदर घुसकर शो-केस के कांच तोड़ दिए।इसके बाद उन्होंने  महंगे और प्रीमियम ब्रांड के मोबाइल फोन समेटे और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment