उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 साल की महिला ने 11 दिसंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि धार जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम चिकली पटेलपुरा मोहल्ला में रहने वाले कैलाश पिता गोविंद चौहान ने शादी का झांसा देकर सालभर तक शारिरीक शोषण किया और बाद में इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी के गिरफ्त में नहीं आने पर उसके गिरफ्तारी की सूचना देने पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को महाकाल थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी को उसके गांव पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
संबंधित समाचार
-
महिलाओं ने की पूजा, उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया:छठ महापर्व पर विक्रम सरोवर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, निगम अध्यक्ष-कलेक्टर ने भी किया पूजन
उज्जैन / लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का सोमवार सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य... -
नाबालिग के दुष्कर्मी को 20 साल की सजा ,शादी का झांसा देकर घर से ले गया, कई शहरों में घूमाता रहा
उज्जैन में नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले... -
किसान संघ अबकी बार दो लाख पार के लक्ष्य के साथ चलाएगा सदस्यता अभियान
उज्जैन। भारतीय किसान संघ उज्जैन जिले की बैठक कृषि उपज मंडी उज्जैन में सोमवार को संपन्न...