44 दिन के मासूम की बेड से गिरकर मौत: करवट लेते समय तीन फीट ऊंचे बेड से गिरा

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में 44 दिन के मासूम की बेड से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात रुक्मणी नगर, छोटा बांगड़दा में हुआ। बच्चे की मां वॉशरूम गई थी। इसी दौरान बच्चा करवट लेते हुए करीब तीन फीट ऊंचे बेड से नीचे गिर गया। रोने की आवाज सुनकर पिता की नींद खुली। उन्होंने देखा कि बच्चे के चेहरे और मुंह पर चोट लगी थी।परिजन पहले बच्चे को पास के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बच्चे की मौत हो गई।एरोड्रम थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि मृतक की पहचान प्रियांशु पुत्र चंद्रशेखर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एमवाय अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और इंदौर में किराये के मकान में रहता है। बच्चे के पिता चंद्रशेखर कुमार सिलाई का काम करते हैं। परिवार में दो साल की एक बेटी भी है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment