उज्जैन। अप्रैल माह अब मई जैसा तपता दिखाई दे रहा है। तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, लू चलने का खतरा बढ़ गया है। हवा में गर्माहट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों तापमान ओर बढ़ने की आशंका जताई है।
अप्रैल माह के 11 दिन शेष बचे है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। शनिवार को अधिकतम तामपान 41 डिग्री के करीब 40.8 दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार-शनिवार रात के तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट आई थी। दिन के तापमान में आई तेजी के साथ हवा की गर्म लपटे भी महसूस हो रही है। हीटवेव का खतरा बढ़ता जा रह है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में शहर का तापमान 44 के करीब तक पहुंचने की आशंका जताई है। वैसे प्रदेश के कुछ शहरों में दिन का तापमान 44 डिग्री और रात का 26 डिग्री पार कर चुका है। दोपहर 1 बजे बाद सड़कों पर अब आवागमन काफी कम दिखाई देने लगा है। बाजारों में भी भीड़ कम हो चुकी है। बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा भी उज्जैन में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। कक्षा नर्सरी से लेकर 8 वीं तक के स्कूल अब सुबह 7.30 बजे दोपहर 12.30 बजे तक लगेगें। महिला एवं बाल विकास अधिकारियों ने भी आंगनवाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन किया है। आंगनवाड़ी अब सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी। लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाएं दोपहर 3 बजे तक केन्द्र में उपस्थित रहकर रिकार्ड संधारण और अन्य गतिविधियों को संपादित करेगी।
41 डिग्री के करीब तापमान, लू चलने का बढ़ा खतरा -नर्सरी से कक्षा 8वीं तक का बदला गया समय