4दिन में तीसरी वारदात :पुरानी रंजिश मेंयुवक को मारी गोली : ; बदमाशों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

उज्जैन।धार्मिक नगरी में गैंगवार की घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। चार दिन में तीसरी वारदात सामने आई, जिसमें बीती रात शहर में फिर गोलीबारी हुई और एक युवक घायल हो गया। लगातार हो रही घटनाओं से धार्मिक नगरी में दहशत का माहौल है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर बदमाश के घर में आगजनी के मामले में चिमनगंज पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों की धरपकड़ कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार रात करीब एक बजे विष्णुपुरा निवासी लव सांडिया, दोस्त की बारात से लौटने के बाद हिरामिल क्षेत्र स्थित ब्रिज के नीचे खड़ी बाइक लेने जा रहा था। इसी दौरान उस पर पिस्टल से फायरिंग की गई, जिसमें वह घायल हो गया। लव के अनुसार, अनमोल और उसके साथी जय बच्चा ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया। एक गोली उसे छूकर निकल गई, जबकि दूसरी उसके पैर में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर लव के दोस्त ध्रुव और देव मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत कार से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही देवासगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जय बच्चा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अनमोल फरार है।

घायल लव ने बताया कि करीब एक साल पहले विशाल सांडिया से उसका विवाद हुआ था। अनमोल, विशाल का साथी है और उसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment