ढाका।बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोपहर 2 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। इसके लिए संसद भवन में 5 बजे तक वोटिंग होगी। 1991 के बाद यह पहली बार है जब सांसद राष्ट्रपति चुनने के लिए वोट डालेंगे।बांग्लादेश में राष्ट्रपति को जनता सीधे नहीं चुनती। संसद के सदस्य राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं। सत्ताधारी पार्टी BNP को संसद में दो-तिहाई बहुमत है। ऐसे में पार्टी उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर का राष्ट्रपति बनना लगभग तय है।BNP उम्मीदवार के सामने मुख्य विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (रिटायर्ड) ओली अहमद हैं।
35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग : रूलिंग पार्टी BNP की जीत तय