इंदौर। दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला इंदौर द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतोल विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर कुल 26 खाद्य नमूने संग्रहित किए। अभियान के दौरान 11 प्रतिष्ठानों की जाँच की गई तथा दो प्रतिष्ठानों पर नापतोल विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। …
Read MoreDay: November 3, 2026
सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मचारीयों की सेवा समाप्ति के दिए निर्देश
नीमच। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए निरंतर सक्रिय नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया द्वारा दीपोत्सव त्यौहार को देखते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के निर्देश पर 1 नवंबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत करते हुए 1व 2 नवंबर को नीमच सिटी के वार्ड क्रमांक 1 से 7 तक मे भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर रूप अपनाते हुए तीन कर्मचारियों की सेवा समाप्ति के निर्देश…
Read Moreशहीद टीआई पुरी को दी श्रद्धांजलि,अर्पित कर कैंडल मार्च निकाल अवैध शराब के खिलाफ बुलंद की आवाज
सनावद। देवास जिले के खातेगांव में अवैध शराब तस्करों को रोकने के दौरान ट्रक से कुचलकर शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी को सनावद में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान आम नागरिकों ने पुलिस थाना परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कैंडल मार्च निकाला और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।रात में थाना परिसर में शहीद टीआई दिलीप पुरी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किए गए। इसके बाद नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर नगर की सड़कों पर निकले और शहीद अधिकारी को…
Read Moreजनसुनवाई में शिकायतों को गंभीरता से सुनकर पहुंचे 76 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित के निर्देश
नीमच। – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा जोन के सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लंबित सी.एम.हेल्पलाईन एवं जनता शिकायतों का निराकरण करने संबंधी निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में दिनांक 03.11.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला…
Read Moreगुम 522 मोबाइल लौटाकर दिया दीपावली का उपहार
उज्जैन। एक बार फिर दीपावली पर्व के पूर्व पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस लौटा दिए। 522 मोबाइल की अनुमानित कीमत एक करोड रुपए थी। मोबाइल वापस मिलने से धारकों में खुशी का माहौल दिखाई दिया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुम मोबाइल की शिकायत मिलने पर उन्हें खोजने के प्रयास पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनो में जिले की थाना पुलिस द्वारा 522 मोबाइल तकनीकी मदद से खोजने में सफलता मिली है। खोजे गए मोबाइलों में कुछ पुलिस…
Read Moreअवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: भोपाल के दो आरोपी गिरफ्तार, 71.36 ग्राम MDजप्त
बडौद। – पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी रूप सिंह बेस के नेतृत्व में थाना बड़ोद पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए MD ड्रग्स की तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 71.36 ग्राम MD ड्रग्स सहित लगभग 13,78,600/- की संपत्ति जप्त करने में सफलता…
Read Moreएमबीबीएस की आवंटित सीट निरस्त करने पर अनावेदकों से जवाब – तलब :छात्र के लिए1सीट खाली रखने के निर्देश
इंदौर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के न्यायाधीश विवेक बर्बाद रूसिया व न्यायाधीश प्रदीप मित्तल की संयुक्तपीठ ने नीट के माध्यम से एमबीबीएस पाठ्यक्रम में सीट आवंटित होने और प्रवेश की निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी दाखिला निरस्त किए जाने के खिलाफ दायर बड़वानी निवासी छात्र दिव्यांशु सेपटा की याचिका पर सुनवाई करते हुए मामले में सभी अनावेदकों को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के निदेश दिए हैं। इसके साथ ही न्यायालय ने याचिकाकर्ता के लिए एक सीट रिक्त रखने के निर्देश दिए हैं। मामले में…
Read More66 आकांक्षी सीटों पर अधिक फोकस मिशन-2028 की तैयारी में जुटी भाजपा, 70 हजार बूथ मजबूत करने का लक्ष्य
इंदौर। मध्य प्रदेश में भाजपा ने मिशन-2028 की तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। सेवा-संकल्प अभियान के – समापन के बाद पार्टी ने अपना फोकस बूथों की मजबूती, कमजोर विधानसभा सीटों पर – पकड़ बढ़ाने और संगठनात्मक विस्तार पर केंद्रित कर दिया है। इसी बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भी प्रदेश में अपने -संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है।भाजपा और संघ की इन कवायदों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जमीनी नेटवर्क मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। …
Read Moreअवैध गोवंश परिवहन करते पिकअप पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
मंडलेश्वर। पुलिस ने अवैध रूप से गोवंश का परिवहन कर महाराष्ट्र ले जा रहे एक पिकअप वाहन को पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन से चार गोवंश बरामद किए हैं। कार्रवाई में करीब 5 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन और 12 हजार रुपये कीमत के चार गोवंश जब्त किए गए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 नवंबर 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में अवैध रूप से गोवंश भरकर कसरावद रोड की…
Read Moreवकील की गलती के लिए मुवक्किल को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता :हाई कोर्ट ने एकतरफा आदेश किया निरस्त
इंदौर।मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने स्पष्ट किया है कि वकील की गलती के लिए मुवक्किल को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। कोर्ट ने महिला के खिलाफ निचली अदालत में हुई एकतरफा कार्रवाई और उससे जुड़े आदेश निरस्त कर दिए। महिला चंडीगढ़ में रहती हैं और इंदौर में चल रहे केस की जानकारी अपने वकील से वॉट्सऐप के जरिए ले रही थीं। हाई कोर्ट ने पाया कि वकील ने उन्हें मामले की वास्तविक स्थिति के बजाय गलत जानकारी दी थी। कोर्ट ने निचली अदालत को महिला को दोबारा…
Read More