अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 10 प्रकरण दर्ज

बड़वानी।  जिले में अवैध मदिरा की बिक्री, संग्रहण, चोर्यनयन/निर्माण एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान के तहत कलेक्टर जयति सिंह एवं उपायुक्त आबकारी इंदौर संभाग, इंदौर द्वारा सतत् कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।उक्त निर्देशों के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी  अशोक कुमार खत्री के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अभिलाषा वर्मा के आबकारी बल द्वारा वृत राजपुर के ग्राम मटली, निहाली, पलसूद एवं वृत खेतिया में ग्राम भातकी, बेहडिया, राखीबुजुर्ग, करणपुरा, बाएगोट में दबिश देकर देशी मदिरा 8.36 बल्क लीटर, विदेशी मदिरा 7.02 बल्क लीटर, विदेशी…

Read More

चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले अभियुक्त को 7 वर्ष का सश्रम कारावास

मंदसौर। सत्र न्यायालय मंदसौर के न्यायाधीश अनीश कुमार मिश्रा ने प्राणघातक हमला करने के एक मामले में अभियुक्त फैजान पिता फिरोज खां निवासी मदारपुरा को 7 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अपर लोक अभियोजक भगवतीलाल शर्मा ने बताया कि 2 जुलाई 2025 को शुक्ला चौक पर पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त फैजान ने फरियादी अयान मेवाती पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। मामले में कोतवाली पुलिस ने विवेचना पूर्ण कर अभियोग पत्र…

Read More

पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे थे 3 गौवंश, पुलिस ने पकड़ा

सनावद। अवैध रूप से गौवंश का परिवहन करने वालों के खिलाफ सनावद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नया फोरलेन रोड पर एक पिकअप वाहन को रोककर उसमें क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे3 गौवंश को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी अंकुश चौहान (23), निवासी छत्रपति संभाजीनगर, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारीधर्मेन्द्र यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में गौवंश को अवैध रूप से भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नया…

Read More

तीन पैथोलॉजी लैब की जाँच के बाद किया पंजीयन निरस्त: उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रकरण  भेजा

नीमच-। जिले में लंबे समय से अनधिकृत रूप से पैथोलॉजी लैब में पैथोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में जांच रिपोर्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज हुईं थी।जिले में नियमों को ताक पर रखकर संचालित पैथोलॉजी लैब और दूर बैठे पैथोलॉजिस्ट के नाम पर जांच रिपोर्ट जारी किए जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। लगातार उठाए गए मामले के बाद विभागीय जांच में भी अनियमितताएं सामने आई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय ने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार बर तीन पैथोलॉजी लैब के पंजीयन तीन लैब के पंजीयन…

Read More

एक ही दिन हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी, सुबह तीज पूजा, दोपहर में गणपति स्थापना

उज्जैन। इस वर्ष 14 सितंबर, सोमवार को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग बन रहा है। तृतीया तिथि 14 सितंबर की सुबह करीब 7:06-7:07 बजे समाप्त होगी और इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू होगी। उदया तिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को ही रखा जाएगा।हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी। हरतालिका पूजा का प्रमुख प्रातःकालीन मुहूर्त सुबह 6:05 से 7:06 बजे तक बताया गया है।इसके बाद गणेश चतुर्थी…

Read More

 नीमच एसपी ने पुलिसकर्मियों के किए तबादले

​नीमच। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास (भा.पु.से.) ने आदेश जारी कर कई पुलिसकर्मियों को अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना सौंपी है।​जारी आदेश के तहत पुलिस लाइन और विभिन्न थानों व कार्यालयों में पदस्थ चालकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।एसपी राजेश व्यास ने रक्षित निरीक्षक और संबंधित थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित शासकीय सेवकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त (रवानगी) किया जाए। साथ…

Read More

मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर घायल हुए 60 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

मक्सी। मक्सी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए 60 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान करन पिता भेराजी, निवासी ग्राम बेरछी, के रूप में हुई है।मक्सी जीआरपी पुलिस के प्रताप सिंह देवड़ा के अनुसार, घटना के बाद घायल को करीब 3 बजे शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया था। हादसे में उसका एक हाथ कट गया था और उसकी हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार सूचना मिलने के बाद मृतक…

Read More

अमेरिका में भारतीय महिला की हत्या:शादी से इनकार करने पर 16 साल छोटे लड़के ने गोली मारी,

कैलिफोर्निया।अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की 38 साल की शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने मंगलवार को सैक्रामेंटो में एक रेस्टोरेंट के बाहर शालिनी का पीछा किया और फिर उसे गोली मार दी।आरोपी की पहचान 22 साल के रोहित के रूप में हुई। पुलिस ने उसे घेर लिया था। इसी दौरान रोहित ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।शालिनी की मां सुदेश कुमारी के मुताबिक, रोहित करीब एक साल से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और उसे परेशान करता था। वह…

Read More

इंडोनेशिया में 243 यात्रियों वाला जहाज डूबा:102 लोगों को बचाया , एक की मौत: 140 की तलाश जारी

जावा।इंडोनेशिया में 243 लोगों को लेकर जा रहा एक यात्री जहाज रविवार को डूब गया। इसमें 1 की मौत हुई है।हादसे के बाद करीब 140 यात्री और क्रू मेंबर लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने अलग-अलग जहाजों की मदद से 102 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 नाम का यह जहाज पूर्वी जावा के सुराबाया से बोर्नियो द्वीप के बंजारमासिन जा रहा था। अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। रेस्क्यू टीम ने जहाज…

Read More

मेघालय-भाजपा की सहयोगी UDP में टूट हो सकती है:12 में से 8 विधायक BJP में शामिल होने की अटकलें

शिलांग।मेघालय की यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी में टूट की अटकलें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के 12 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अभी इन विधायकों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। UDP अध्यक्ष मेहतबा लिंगदोह ने कहा कि पार्टी के विधायक एकजुट हैं।ये चर्चा शनिवार को उस वक्त शुरू हुई, जब UDP के पूर्व विधायक जेमिनो मावथोह ने भाजपा जॉइन कर ली। अभी भाजपा के 2 विधायक हैं। अगर ऐसा होता है, तो बीजेपी के विधायकों की संख्या 2 से बढ़कर 10 हो…

Read More