अपार्टमेंट के फ्लैट में निजी कॉलेज की प्रोफेसर ने सुसाइड किया:मर्ग कायम

इंदौर। तुकोगंज इलाके के एक अपार्टमेंट में निजी कॉलेज की 32 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उनकी रूम पार्टनर बाहर गई हुई थी। मंगलवार देर शाम जब वह वापस लौटी तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, रूपायन अपार्टमेंट के फ्लैट में अपनी महिला दोस्त के साथ रहने वाली दिव्या (32) पुत्री दिलीप सोनी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दिव्या इंदौर के विक्रांत कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं और करीब दो साल…

Read More

बेंगलुरू में इंजीनियर के मोबाइल-ड्रोन मिले:CCTV में जाते दिखा, सर्च हिस्ट्री से तलाश रही पुलिस

इंदौर-बेंगलुरू के नेलामंगला स्थित शिवगंगे पहाड़ियों में लापता इंदौर के 31 वर्षीय अद्वैत उपाध्याय की तलाश छठे दिन भी जारी है। मंगलवार शाम अंधेरा होने के बाद 60 घंटे से अधिक चला सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था। बुधवार सुबह पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें पहाड़ी के दुर्गम हिस्सों में दोबारा तलाशी शुरू करेंगी।तलाशी के दौरान पुलिस को शांताला ड्रॉप के पास अद्वैत का मोबाइल फोन और ड्रोन मिला। इससे पहले रविवार को प्रतिबंधित शांताला पॉइंट के पास उसका बैग और स्वेटर भी मिला था। पुलिस अब इन…

Read More

मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड, 6 की मौत:4 घायल; मलबे में दबे लोगों की कैमरों से तलाश

मुंबई।मुंबई के घाटकोपर के चिराग नगर इलाके में बुधवार सुबह लैंडस्लाइड हुआ। सुबह करीब 3:48 बजे गौसिया चाल में पहाड़ी से मिट्टी और मलबा खिसककर कई घरों पर जा गिरा।हादसे के समय लोग सो रहे थे। अब 6 लोगों की मौत हुई। 4 लोग घायल हुए हैं। बारिश को हादसे की वजह बताया जा रहा है। DCP गणेश शिंदे ने बताया कि 3-4 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।                                    …

Read More

बेंगलुरु जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास फोन मिला:पेन ड्राइव भी बरामद

बेंगलुरु।बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल और पेन ड्राइव मिली है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने मंगलवार को जेल में छापेमारी की थी। जेल DGP अलोक कुमार ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।प्रज्वल जनता दल (सेक्युलर) के विधायक एचडी रेवन्ना का बेटा और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का पोता है। वह महिलाओं से रेप केस में अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहा है।उन्होंने बताया कि घटना सामने आने के बाद सेंट्रल जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट को सस्पेंड किया गया है। SP…

Read More