44 लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी, शासन को 2.64 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त

मंडलेश्वर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार लावारिस एवं जब्त वाहनों के निराकरण की कार्रवाई के तहत मंगलवार को थाना मंडलेश्वर परिसर में 44 लावारिस मोटरसाइकिलों की विधिवत नीलामी की गई। नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से शासन को कुल 2 लाख 64 हजार 500 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण अनुराग के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक खरगोन रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रहल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों में वर्षों से जब्त एवं लावारिस वाहनों के नियमानुसार निराकरण की कार्रवाई की  है।…

Read More

यात्री बस में 6 बैैगों में भरा कुल 65 किलोग्राम डोडाचूरा सहित सफर कर रहे 07 आरोपी गिरफ्तार

नीमच।– प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक   द्वारा मादक पदार्थ तस्करो एवं नशे के विरुद्ध  चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक जिला नीमच  राजेश व्यास के निर्देशन,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं अअपु जावद  हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक मनोजसिंह जादौन के नेतृत्व में प्रभारी चौकी नयागॉव राजेन्द्रसिंह सिसौदिया की टीम  द्वारा कुल 65 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा सहित 07 आरोपीयों को पकडने में सफलता प्राप्त की है।   दिनांक 01.08.2026 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध…

Read More

पत्थर मारकर नाक तोड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास

नीमच। श्रीमती अंकिता गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में पत्थर मारकर फरियादी की नाक तोड़ने वाले आरोपी प्रकाश पिता बालमुकुंद राठौर, उम्र-40 वर्ष, निवासी-ग्राम गिरदौड़ा, जिला नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 3000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री राजेन्द्र प्रभुदयाल नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि घटना लगभग 7 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 14.07.2019 को सुबह के लगभग 11 बजे…

Read More

धरती आबा योजना में 36 लाख की कथित हेराफेरी: कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

शाजापुर। जिले में आदिवासी हितग्राहियों के लिए संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में हितग्राहियों के साथ हुई ठगी के मामले का खुलासा दैनिक अवन्तिका ने किया था।  किए गए खुलासे के बाद विशेष न्यायालय के आदेश पर अजाक थाना पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान मत्स्य विभाग और बैंक के जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आने पर कार्रवाई…

Read More

अफीम ले जा रहा बाइक चालक डिवाइडर से टकराकर घायल, सड़क पर फैली: पुलिस ने जांच शुरू की

 जावरा ।जावरा रतलाम फोरलेन पर सर्किट हाउस चौराहे से कुछ दूर ट्रैक्टर शोरूम के सामने एक बाइक चालक का सोमवार शाम को एक्सीडेंट हो गया जो हड़बड़त में डिवाइडर से टकराकर नीचे गिर गया गंभीर हालत में उसे शासकीय चिकित्सालय जावरा के बाद रतलाम रेफर किया गया लेकिन घायल के पास एक थैली थी उसमें अफीम थी जो सड़क पर फैल गई शहर पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची तो उसे सड़क पर फैली हुई अफीम 441 ग्राम जपती में ली पुलिस इसकी जांच में जुट गई पुलिस के अनुसार…

Read More

बदमाशों ने उपभोक्ता भंडार से चुराया गेहूं और चावल: समिति प्रबंधक ने दिया थाने में आवेदन 

        महिदपुर रोड। सेवा सहकारी संस्था मर्यादितकोयल द्वारा ग्राम ब्राह्मणखेड़ा में संचालित उपभोक्ता भंडार गोदाम से अज्ञात चोरों द्वारा ग्रामीणों को उचित मूल्य पर वितरित किये जाने वाले  गेहूं व चावल की बेग उपभोक्ता भंडार  के दरवाजे का नकूचा तोड़कर चुरा लिया गया।            समिति प्रबंधक राहुल दोहरे ने जानकारी देते हुए बताया घटना का पता सेल्समेन राजेंद्र सिंह डोडिया द्वारा निर्धारित तिथि को राशन वितरण करने जाने पर  चोरी की घटना का पता चला ।सेवा सहकारी संस्था कोयल की उपभोक्ता भंडार की यह दुकान…

Read More

पुराने विवाद का बदला लेने रेस्टोरेंट में लगाई थी आग: सीसीटीवी फुटेज से आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। विजय नगर पुलिस ने ओम साईं राम रेस्टोरेंट में हुई आगजनी की घटना का खुलासा किया है। आरोपी ने पुराने विवाद के चलते पेट्रोल छिड़ककर रेस्टोरेंट में आग लगाई थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, कृष्णबाग कॉलोनी निवासी नीरज साहू के ओम साईं राम रेस्टोरेंट में 11 जून की रात आगजनी की घटना हुई थी। मामले की जांच के दौरान आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इनमें श्रद्धा श्री कॉलोनी निवासी वरुण तेवरी घटना के बाद रेस्टोरेंट से…

Read More

एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने किया सुसाइड

इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 18 वर्षीय छात्र ने सोमवार रात किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब उसके दो दोस्त कोचिंग से लौटकर कमरे पर पहुंचे। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान प्रियांश (18) पुत्र अजीत कौरव निवासी इंद्रपुरी कॉलोनी जिला नरसिंहगढ़-गाडरवाड़ा के रूप में हुई है। वह एसएससी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए करीब 15 दिन पहले ही इंदौर आया था…

Read More

ट्रम्प बोले- :होर्मुज हमारे कंट्रोल में,अमेरिकी नौसेना की इजाजत बिना कोई जहाज नहीं गुजर सकता

तेहरान/तेल अवीव।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास अब सिर्फ दो रास्ते बचे हैं- समझौता करना या पूरी तरह सरेंडर करना। उन्होंने कहा कि ईरानी लीडरशिप बातचीत को लेकर दोहरा रवैया अपना रहा है।ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा,उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पहले से ही हमारे कंट्रोल में है और अमेरिकी नौसेना की इजाजत के बिना वहां से कोई जहाज नहीं गुजर सकता।

Read More

नेता प्रतिपक्ष स्टालिन गिरफ्तार: बोले- बदले की भावना से कार्रवाई

चेन्नई।तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ 6 धाराओं में केस दर्ज किया है।गिरफ्तारी से बचने के लिए उदयनिधि ने मद्रास हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, उस पर सुनवाई होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया। सोमवार को तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर आयोजित रैली में उदयनिधि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान भीड़ से…

Read More