ब्यावरा। राजगढ जिले में चोरी, डकेती, लूट, नकबजनी पर कार्रवाई करने हेतु अभियान चलाया जा रहा। जिसके तहत थाना प्रभारी बोडा उनि देवेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकेती डालने की योजना बनाने वाले 05 आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के कब्जे से फर्सी, चाकू व डण्डे जप्त किये। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पचोर रोड पर हनुमान मंदिर के पीछे पेट्रोल पंप पर डकेती की योजान बना रहे है पुलिस ने टीम गठित कर उक्त स्थान पर दबिश दी तो कुछ व्यक्ति पेट्रोल पंप…
Read MoreDay: August 1, 2026
परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान जारी, नियम उल्लंघन पर 30 हजार का जुर्माना वसूली की
ब्यावरा।राजगढ़ जिले में परिवहन विभाग द्वारा निरन्तर यात्री वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। इसी क्रम में जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य के निर्देशन में क्षेत्रीय परिवहन निरीक्षक श्रीमती प्राची शर्मा के नेतृत्व में राजगढ़ – ब्यावरा मार्ग, राजगढ़-खुजनेर मार्ग पर यात्री वाहनों की जांच की। इस दौरान नियम विरुद्ध चलने वाले यात्री वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 30 हजार रुपये की राजस्व वसूली की। साथ ही वाहन चालकों को यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए वाहनों के संचालन की समझाइश दी।
Read Moreपहली बारिश में उखड़ा पेचवर्क सड़क पर फैला मलबा, बन रहा दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण
खरगोन। शहर के मुख्य मार्गों पर नगर पालिका ने बारिश से पहले दम तोड़ रही सड़कों पर पेचवर्क कर जान फूंकने का प्रयास किया था, लेकिन यह प्रयास पहली ही बारिश में धुल गया। सड़कें फिर से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नगर पालिका ने बारिश पूर्व सड़कों की मरम्मत कर आवागमन सुगम करने का प्रयास किया था, लेकिन पेचवर्क में निभाई गई औपचारिकता की पोल बारिश ने खोल दी है। सनावद रोड और डायवर्सन रोड पर स्थिति अधिक…
Read Moreअवैध हथियार बेचने के मामले में फरार इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार
बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में जिलेभर में फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर एवं एसडीओपी सेंधवा अजय वाघमारे के मार्गदर्शन में थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओ.पी. सिंह चौंगड़े…
Read Moreखेत पर करंट लगने से एक व्यक्ति की दुखद मौत: मर्ग कायम
नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के रावण रुंडी रोड स्थित एक खेत पर शनिवार को करंट लगने से 48 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विकास उर्फ सोनू शर्मा (48) पिता राजेंद्र शर्मा, निवासी स्कीम नंबर-9, नीमच, अपने खेत पर लगी विद्युत मोटर चालू करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला…
Read Moreमेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण में1 मेडिकल पर कार्रवाई रिकॉर्ड नहीं रखने पर जारी होंगे नोटिस
बुरहानपुर। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के निर्देश और कलेक्टर हर्ष सिंह के नेतृत्व में जिले की 10 मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया गया। औषधि निरीक्षक द्वारा पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति, दवाइयों का संधारण, शेड्यूल दवाओं का क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, दवाओं की उपलब्धता और एक्सपायरी दवाओं के प्रबंधन की जांच की गई। *इन दुकानों का हुआ निरीक्षण-इस दौरान नाज मेडिकल स्टोर्स, ग्लोबल मेडिकेयर, आदर्श मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, फॉरएवर मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, स्टार मेडिकल एजेंसीज, रूबी फार्मेसी, सूफी मेडिकोज, न्यू रूबी मेडिकल, अपना केमिस्ट और हयात मेडिकल्स सहित अन्य दुकानों…
Read Moreजाट चौकी पुलिस ने 2.225 किलो अफीम जब्त कर तस्कर को किया गिरफ्तार
नीमच।जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 225 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम के अलावा बिना नंबर की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 12 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी हर्ष राठौर के निर्देशन में मादक पदार्थों…
Read Moreखेल मैदान बचाने के लिए सड़कों पर उतरे खिलाड़ी :विरोध का अनोखा रचनात्मक तरीका
नीमच। – शनिवार को विरोध का एक अनोखा और रचनात्मक तरीका देखने को मिला। शहर के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक खेल मैदान को बचाने की मांग को लेकर सड़क को ही खेल का मैदान बना दिया। भारत माता चौराहे पर क्रिकेट और फुटबॉल खेलकर खिलाड़ियों ने प्रशासन तक अपना संदेश पहुंचाने की कोशिश की।शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के खेल मैदान पर प्रस्तावित सांदीपनि सीएम राइज स्कूल के निर्माण के विरोध में ‘खेल मैदान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले सैकड़ों खिलाड़ी, खेल प्रेमी और नागरिक एकत्र हुए। सड़क पर…
Read Moreदुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में कर्नाटक से आरोपी गिरफ्तार
बडौद। बड़ौद क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका के संबंध में चिकित्सकीय परीक्षण के दौरान गर्भवती होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस को सूचना दी गई। तत्पश्चात पुलिस द्वारा बालिका एवं उसके परिजनों से विधिवत पूछताछ की गई। अनुसंधान में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से बालिका से संपर्क स्थापित कर उसे बहला-फुसलाकर विभिन्न अवसरों पर सुनसान स्थान पर बुलाया तथा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तथ्यों के आधार पर थाना बड़ौद में भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत…
Read Moreअमेरिका-इजराइल इस हफ्ते ईरान पर हमला कर सकते हैं; ट्रम्प बोले- ईरान पर भरोसा खत्म हो रहा
वॉशिंगटन डीसी/ तेहरान/।अमेरिका और इजराइल ईरान के ऊर्जा ढांचे पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं। CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते बिजली संयंत्रों और तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया जा सकता है।इस सैन्य योजना पर शुक्रवार को कैंप डेविड में हुई ट्रम्प की कैबिनेट बैठक में भी चर्चा हुई। बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, “हम ईरान पर बहुत जोरदार हमला करेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें ईरान पर भरोसा नहीं रहा, क्योंकि “वे झूठ बोलते हैं, बातचीत की बात करते हैं, लेकिन बार-बार…
Read More