बड़नगर। तहसील के ग्राम अमला में सोमवार दोपहर दो पक्षों में खेत की मेढ़ पर खंभे लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मारपीट का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।थाना प्रभारी कमलेश सिंगार ने बताया कि ग्राम अमला में भैरूलाल निनामा एवं शंकरलाल यादव के खेत है। सोमवार दोपहर भैरूलाल भील अपनी पत्नी तेजुबाई और बहू रेखाबाई के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान मेढ़ पर पोल लगाने की बात पर शंकरलाल यादव एवं हरिओम यादव से विवाद…
Read MoreDay: July 21, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:जिला अस्पताल रेफर
शाजापुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2 बजे जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र में ग्राम दूधाना के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डांगीचा निवासी श्याम पाल पिता रमेशचंद्र 35 वर्ष घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी मोहन बड़ोदिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके होंठ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई, जिसके तहत बेहतर उपचार के लिए उसे शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Read Moreजिले में 300 पुलिस जवानों ने रातभर की सघन कॉम्बिंग गश्त: बदमाशों पर कसा शिकंजा
शाजापुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से शाजापुर पुलिस ने एक व्यापक अभियान छेड़ा है। अपराधियों के हौसले पस्त करने और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए 19-20 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि को जिलेभर में पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला। रात के अंधेरे में जब शहर सो रहा था, तब 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की फौज सड़कों पर अपराधियों की धरपकड़ कर रही थी। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से रातभर आपराधिक तत्वों में भारी…
Read More5 बेटियों के पिता ने जहर खाकर किया सुसाइड:मर्ग कायम
5 बेटियों के पिता ने जहर खाकर किया सुसाइड उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम केसूनी में रहने वाला अजय पिता बाबूलाल उचैनिया पांच बेटियों का पिता था और मजदूरी करता था। 16 जुलाई को जहरीला पदार्थ खाकर घर लौटा और मां सीताबाई से कहा कि उसने जहर खा लिया है। मां ने पहले उसकी बात पर ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद अजय उल्टियां करने लगा उसकी हालत बिगड़ती देख मां और पत्नी उपचार के लिये अस्पताल लेकर पहुंचे। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर आईसीयू…
Read Moreलोन का झांसा देकर कारोबारी से 1 करोड़ रुपए की ठगी : कोर्ट के आदेश पर वापस मिले रुपए
इंदौर। एक बड़े कारोबारी से 10 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का झांसा देकर 1 करोड़ रुपए की ठगी हो गई। अब इस मामले में जिला कोर्ट के आदेश पर पीड़ित को पूरी राशि वापस मिल गई है।कोर्ट के निर्देश के बाद बैंक ने आरोपियों के खातों में फ्रीज किए गए 1 करोड़ रुपए कारोबारी के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। …
Read Moreगैस पाइपलाइन हादसे में पार्षद सोनी पर केस:हाईकोर्ट ने एसीपी को किया तलब
इंदौर।इंदौर के विजय नगर स्थित अवंतिका गैस पाइपलाइन हादसे को लेकर मंगलवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई में पेश हुए पुलिस अधिकारी द्वारा कोर्ट को जानकारी दी गई कि इस मामले में पार्षद बालमुकुंद सोनी पर केस दर्ज कर आरोपी बना लिया गया है। नगर निगम की रिपोर्ट…
Read Moreनिर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत:17 फंसे; , रेस्क्यू करने गए कुछ वर्कर बेहोश
गंगटोक।सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई। मृतकों में 3 की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जबकि 17 मजदूर फंसे हैं।नामची जिले के मामरिंग स्थित समरदुंग सुरंग में निर्माण कार्य चल रहा था। एसपी सोनम डोल्मा ने बताया कि फंसे हुए मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है। सुरंग में मीथेन गैस लीक होने की आशंका है। कई बचावकर्मियों को अंदर…
Read Moreवांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट करने का आदेश दिया: समर्थकों ने नारे लगाए
नई दिल्ली।दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता शिफ्ट करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि मेदांता उनके इलाज के लिए डॉक्टरों का एक पैनल बनाएगा। कोर्ट ने यह आदेश उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो की याचिका पर दिया है। सोनम 28 जून से भूख हड़ताल पर हैं। 18 जुलाई को तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। सोनम की पत्नी ने कोर्ट में याचिका लगाकर उन्हें पसंद के अस्पताल में शिफ्ट कराने की मांग की थी।उधर, कॉकरोच जनता…
Read Moreयूक्रेन से रवाना कार्गो जहाज पर हमले में 4 भारतीयों की मौत: यूक्रेन बोला- रूसी मिसाइलों से हमला
कीव।यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। एक भारतीय गंभीर रूप से घायल है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।इस बीच भारत सरकार ने रूस के राजदूत को तलब किया है। समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी। इससे पहले भारत सरकार ने सोमवार को हमले की कड़ी निंदा की थी और कहा कि कारोबारी जहाजों और बेगुनाह नागरिकों को निशाना बनाना पूरी तरह गलत है।विदेश मंत्रालय…
Read More-ईरान के हमलों में 100अमेरिकी सैनिक घायल: जवाब में 9 ईरानी शहरों पर हमला
तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका ने मान लिया है कि ईरान के जवाबी हमलों में उसके करीब 100 सैनिक घायल हुए हैं। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये सैनिक 7 जुलाई के बाद हुए हमलों में घायल हुए। इनमें से 96% सैनिक ठीक होकर ड्यूटी पर लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर को हल्की सिर की चोट (कनकशन) लगी थी।पार्नेल ने यह बयान न्यूयॉर्क टाइम्स की उस रिपोर्ट के जवाब में दिया, जिसमें दावा किया गया था कि रक्षा मंत्रालय ईरान के साथ युद्ध में…
Read More