खुसूर-फुसूर समस्या निदान को लेकर हर्षित भूमिपूत्र… दशकों की समस्या का निदान होता देख क्षेत्र का भूमिपूत्र हर्षित है। पास के जिले में इसका सफल प्रयोग हो चुका है। दक्षिण अफ्रीकी देश से आए विद्वतों की देखरेख में पास के जिले में जब समस्या से निजात दिलवाई गई और गिनती के ही उजाडू वन्यजीव बचे तो भूमिपुत्रों को यकीन हो गया कि अब मूल विभाग सही और तौर तरीके वाली योजना पर आया है। इसके बाद क्षेत्र में दुसरा प्रयोग धर्मनगरी के जिले में किया जा रहा है। अभी दावे…
Read MoreDay: June 3, 2026
बीडी मार्केट के सीवरेज के पानी से गोवर्धन सागर प्रदूषित, लगातार मर रही हैं मछलियां ऑक्सीजन की कमी और दुर्गंध से क्षेत्रवासी परेशान, तालाब की सफाई की उठी मांग
उज्जैन। नगरकोट बुधवारिया स्थित गोवर्धन सागर तालाब में मछलियों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। तालाब का पानी दूषित होने और उसमें ऑक्सीजन की कमी होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में मछलियां मर रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीडी मार्केट क्षेत्र का सीवरेज का गंदा पानी गोवर्धन सागर में पहुंच रहा है, जिससे जल प्रदूषण बढ़ता जा रहा है और जलीय जीवों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। तालाब किनारे मिल रही हैं मरी हुई मछलियां पिछले कई दिनों से गोवर्धन सागर के किनारों…
Read Moreअधिकमास में निगम द्वारा की गई धर्मस्थलों पर विशेष व्यवस्थाओं को महापौर ने परखा कमजोर सफाई,दुकानदारों का अतिक्रमण मिला -रुद्र सागर क्षेत्र में दुकानदारों का अतिक्रमण तत्काल हटवाया गया
उज्जैन। पुरूषोत्तम मास में नगर निगम द्वारा सप्तसागरों पर श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं में आ रही बाधाओं को बुधवार को महापौर मुकेश टटवाल ने देखा है। उन्होंने तत्काल ही बाधाओं को दुर करवाया है। वे विष्णुसागर,रूद्रसागर क्षेत्र में नगर निगम की व्यवस्थाओं को परखने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सफाई कमजोर मिली है। रूद्रसागर क्षेत्र में दुकानदारों का अतिक्रमण देखकर उन्होंने तत्काल ही श्रद्धालुओं के हित में अतिक्रमण को हटवाया है। नगर निगम ने धार्मिक मास में सप्तसागरों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप…
Read Moreचिरोला गांव स्थित डबरी में डूबने से 2 युवकों की मौत:रातभर बाद सुबह रेस्क्यू में मिले शव
उज्जैन। जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के चिरोला गांव में स्थित एक डबरी में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया। बुधवार सुबह दोनों युवकों के डूबने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन दोपहर तक दोनों के शव बाहर निकाले जा सके।मृतकों की पहचान चिरोली निवासी 16 वर्षीय अजय पिता सुमन दास बैरागी और 20 वर्षीय कमल पिता हीरालाल माली के रूप में हुई है। दोनों आपस में करीबी दोस्त…
Read Moreप्रेम विवाह के बाद युवक के घर हमला:नवविवाहिता को ले जाने का आरोप, परिवार के 5 लोग घायल
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के नवेली गांव में प्रेम विवाह के बाद विवाद हिंसक हो गया। युवती के परिजनों पर युवक के घर में घुसकर मारपीट करने और नवविवाहिता को जबरन अपने साथ ले जाने का आरोप है।नवेली गांव निवासी सौदान ने लगभग 15 दिन पहले शाजापुर जिले के बेरछी गांव की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। युवक के अनुसार, दोनों ने पहले वृंदावन में शादी की और फिर कोर्ट मैरिज भी की। इसके बाद उन्होंने थाने में अपने बयान दर्ज कराए थे।घर में घुसकर की तोड़फोड़, परिजनों…
Read Moreमहिला कर्मचारी से दुष्कर्म :सहकर्मी ने फोटो वायरल करने और पति को जान से मारने की दी धमकी
इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में होटल में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने सहकर्मी पर दुष्कर्म और धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय पीड़िता निपानिया स्थित एक होटल में काम करती थी। उसी होटल में रविंद्र उर्फ रवि पुत्र छोटेलाल जाटव भी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी अक्सर उससे कहता था कि वह किचन के काम में उसकी…
Read Moreपटवारी ने भगवान के फोटोलगे दुपट्टे फेंके:बीजेपी प्रवक्ता बोले-सनातन , किसानों का अपमान किया
उज्जैन।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर आक्रामक टिप्पणी किए जाने के बाद सियासत गरमा गई थी। अब एक वायरल वीडियो को लेकर बीजेपी ने पलटवार करते हुए जीतू पटवारी को घेरना शुरू कर दिया है।मंगलवार को इंदौर से मंदसौर जाते समय जीतू पटवारी कुछ देर के लिए उन्हेल के पास किसान कांग्रेस के सम्मान कार्यक्रम में रुके थे। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किसान पटवारी को श्री राधा-कृष्ण अंकित दुपट्टा भेंट करता दिखाई…
Read Moreघर के बाहर से एक्टिवा चोरी:, एक महीने में सात वाहन हुए चोरी
उज्जैन चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की एक और वारदात सामने आई है। त्रिवेणी सेफ्रॉन कॉलोनी निवासी अभिषेक राव की एक्टिवा घर के बाहर से चोरी हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और लोगों में नाराजगी का माहौल है, क्योंकि क्षेत्र में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।पीड़ित अभिषेक राव के मुताबिक उन्होंने 31 मई की रात करीब 11 बजे अपनी एक्टिवा क्रमांक एमपी 13 एएच 8769 घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन 1 जून की सुबह जब वे बाहर आए…
Read More4 महीने बाद होगा खामनेई का अंतिम संस्कार: मशहद शहर मेंकिया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
तेहरान।ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के लगभग चार महीने बाद उन्हें दफनाया जाएगा। खामेनेई को उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक मशहद शहर में शिया इस्लाम के चर्चित इमाम रजा के पवित्र दरगाह परिसर के पास दफनाया जाएगा। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक खामेनेई को 21 जून के आसपास आखिरी विदाई दी जा सकती है। 28 फरवरी को तेहरान में उनके आवास पर हुए अमेरिका-इजराइल के हमले में उनकी मौत हो गई थी।उनका राजकीय अंतिम संस्कार पहले 4 मार्च को होने वाला था, लेकिन…
Read Moreपटना में खान सर की कोचिंग पर :-पथराव, पोस्टर फाड़े; ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार
पटना।पटना में मंगलवार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ। हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग गार्ड को पीटते दिख रहे हैं। इस दौरान ईंट-पत्थर भी चलाए गए। पोस्टर भी फाड़ दिए।पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगी अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। टाउन DSP-1 राजेश रंजन ने इसकी पुष्टि की है।टाउन DSP के मुताबिक, रौशन आनंद और उसके दोनों सहयोगियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की…
Read More