शराब दुकान हटने पर मना जश्न:रहवासियों के साथ थिरके एमआईसी मेंबर, लोगों को बांटी मिठाई

इंदौर। एक शराब दुकान हटने पर जमकर जश्न मनाया गया। ढोलक की थाप पर रहवासियों के साथ एमआईसी मेंबर भी जमकर थिरकते दिखे। मिठाई से मुंह मीठा कराया गया। लंबे समय से इस शराब दुकान का विरोध चल रहा था।इसे लेकर एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने कलेक्टर व आबकारी विभाग को भी लेटर लिख चुके थे। आखिरकार जब उनकी मांग पूरी हो गई, तो बुधवार को दुकान के बाहर ही जश्न मनाया गया।महिलाएं कई बार कर चुकी थी शिकायत- साजन नगर स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकान सघन रहवासी क्षेत्र में…

Read More

राज्यपाल के पोते के खिलाफ शिकायत: हेल्पलाइन डेटा वाला CPU ले गया, मारपीट का भी आरोप

उज्जैन।जिले के नागदा स्थित सिविल अस्पताल से सीएम हेल्पलाइन डेटा वाला सीपीयू ले जाने के मामले में अब आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई  है। अस्पताल के बीएमओ डॉ. शिवराज कौशल ने थाना बिरलाग्राम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत के पोते मनीष गेहलोत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।इससे पहले सामने आए सीसीटीवी फुटेज में मनीष गेहलोत के सीपीयू ले जाते हुए दिखने का दावा किया  था। बाद में सीपीयू अस्पताल में वापस रख दिया गया था। उस समय अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध ली थी और बीएमओ ने खुद को…

Read More

अमेरिका NATO से अलग हो सकता है:ट्रम्प बोले- जरूरत के वक्त मदद नहीं की, ये कागजी शेर,

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वे NATO से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने NATO को कागजी शेर बताया।एक इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि वे पहले से ही NATO से ज्यादा प्रभावित नहीं थे और उन्हें लगता है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी यही मानते हैं।ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका हमेशा अपने साथियों के लिए खड़ा रहा है, लेकिन इस बार कोई भी अमेरिका के साथ नहीं आया। उन्होंने यूक्रेन का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां…

Read More

इराक से अमेरिकी पत्रकार का अपहरण:जबरन गाड़ी में ले गए; दूतावास ने न जाने की सलाह दी थी

बगदाद।अमेरिका की फ्रीलांस पत्रकार शैली किटल्सन का मंगलवार को इराक की राजधानी बगदाद में अपहरण कर लिया गया। अज्ञात हमलावरों ने शैली को अल-सादून स्ट्रीट पर स्थित बगदाद होटल के पास से अगवा किया।इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें अपराधी, पत्रकार को जबरन गाड़ी में खींचकर ले जाते नजर आ रहे हैं।इराक के गृह मंत्रालय ने भी घटना की पुष्टि की है, हालांकि उसने पत्रकार की पहचान सार्वजनिक नहीं की। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि एक विदेशी पत्रकार का अज्ञात लोगों ने…

Read More

निशिकांत ने माफी मांगी, कहा- पटनायक बड़े :बताया था CIA – नेहरु के बीच कड़ी; बोले: गलत समझा

नई दिल्ली।बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए बयान को लेकर माफी मांग ली है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा ऊंचे कद के स्टेट्समैन रहे है और रहेंगे। मेरे बयान से यदि भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं बेशर्त क्षमा चाहता हूं।’उन्होंने कहा की उनके बयान उनकी निजी राय थी और उसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेहरू जी पर कही गई बात को बीजू पटनायक से जोड़ दिया गया, जो…

Read More

मोदी बोले- कांग्रेस की हार की सेंचुरी पक्की:असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी,

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि इस बार असम में बीजेपी-एनडीए की हैट्रिक लगनी तय है। उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के सो कॉल्ड राजकुमार की पराजय की सेंचुरी आने वाली है।वे धेमाजी के गोगामुख में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। पीएम ने कहा कि एक समय था जब दुनिया में असम की चर्चा चाय के लिए होती थी। अब दुनिया असम को चाय के साथ-साथ चिप से पहचानेगी। टीवी, फ्रिज, गाड़ियां, मोबाइल असम की चिप से चलेंगे। दुनिया में असम…

Read More

नवीन सत्र में विद्यार्थियों का स्वागत :कलेक्टर आयोजन में शामिल; स्कूल चलें अभियान4 तक

उज्जैन।एक अप्रैल से शुरू हुए नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 के तहत उज्जैन जिले के स्कूलों में प्रवेश उत्सव मनाया गया। बुधवार को विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्कूलों में प्रवेश दिलाया गया। दशहरा मैदान स्कूल और शास्त्री नगर स्थित उत्कृष्ट स्कूल में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए।जिले का मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उमावि माधवनगर में आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर जिला पंचायत अध्यक्ष सीईओ  और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय संबोधन का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।चार…

Read More

महावीर जनकल्याण के पावन पर्व पर सेवा कर मनाया

खाचरोद। महावीर जनकल्याण के पावन पर्व पर जैन सोशल ग्रुप मैत्री खाचरोद द्वारा महावीर जयंती उत्सव बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में गोपाल गौशाला खाचरोद में गौ सेवा एवं चारा वितरण का पुण्य कार्य किया गया। इसके पश्चात महावीर जल मंदिर का शुभारंभ माननीय श्री गोविंद जी भरावा (नगर पालिका अध्यक्ष), इंटरनेशनल फेडरेशन के डायरेक्टर हेमंत जैन एवं मध्य प्रदेश रीजन सहसचिव विजय बरडिया के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतर्गत गरीब एवं असहाय लोगों के लिए अनुकंपा दान की भी व्यवस्था की…

Read More

गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर भव्य बैठक, 23 से गो कथा

सुसनेर। गो सम्मान अभियान को लेकर मेला ग्राउंड स्थित श्रीनाथ जी की कुटिया पर भव्य बैठक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक एवं गोभक्त शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरूआत गो माता के पूजन के साथ हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री राम मंदिर धर्मशाला में 23 से 27 अप्रैल तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से गो कथा आयोजित होगी। जिसका वाचन गोपाल कृष्ण उपाध्याय करेंगे। इस दौरान 27 अप्रैल को 10 हजार हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा। उपस्थित नागरिकों ने…

Read More

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा 10 अप्रैल को विशाल धरना प्रदर्शन-

ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में सिविल अस्पताल रोड स्थित सिटी पार्क में जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोंधिया और पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि शहर के पुराना एबी रोड के दोनों ओर करोड़ों रुपए की लागत से लगाए गए गुणवत्ताविहीन पेवर्स में भारी भ्रष्टाचार हुआ जिसकी जांच की मांग करते हुए शहर में घटिया नाली निर्माण कार्य, प्रदूषित अजनार नदी के शुद्धिकरण, सरकारी पैसों की बंदरबाट और उसके दुरुपयोग को रोकने, नगर पालिका की नाकामियों और सरकार की उदासीनता से शहर…

Read More