वॉशिंगटन डीसी।भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते (ITA) को लेकर होने वाली बैठक टल गई है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी PTI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दी।बैठक 23-26 फरवरी को वॉशिंगटन में होनी थी। दरअसल समझौते में भारत को 18% टैरिफ देना था, लेकिन शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सभी ग्लोबल टैरिफ रद्द कर दिए थे।जिसके बाद ट्रम्प ने शुक्रवार को ही दुनियाभर पर पहले 10% टैरिफ लगाया, फिर 24 घंटे के अंदर ही उसे बढ़ाकर 15% कर दिया।अब ट्रम्प का 15% ग्लोबल टैरिफ लागू हो…
Read MoreDay: February 22, 2026
पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 16 मौतें:सभी एक परिवार के
इस्लामाबाद।पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की। अल-जजीरा के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट से जुड़े सात कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया गया।पाकिस्तान सरकार ने इसे हालिया आत्मघाती हमलों के बाद जवाबी अटैक बताया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह इंटेलिजेंस बेस्ड ऑपरेशन था। पाकिस्तान ने कहा, ‘हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि हमले अफगानिस्तान की जमीन से चल रहे नेटवर्क ने कराए।’अफगानिस्तानी मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक हमले में…
Read Moreजम्मू-कश्मीर किश्तवाड़ में जैश के 2 आतंकी ढेर:सुरक्षाबलों ने आतंकी ठिकाने को ब्लास्ट किया
कश्मीर।जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चतरू इलाके में रविवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। PTI के मुताबिक आधिकारियों ने 2 आतंकियों के ढेर होने की पुष्टि की है।सुरक्षाबलों ने उस ठिकाने को ही ब्लास्ट कर दिया, जहां आतंकी छिपे हुए थे। एनकाउंटर अभी भी जारी है।अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 2 से 3 आतंकियों के यहां पर छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी।इससे पहले 4 फरवरी को भी चतरू में…
Read Moreतमिलनाडु-बंगाल से एक बांग्लादेशी समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार:हमले की साजिश थी,
तिरुप्पुर/नई दिल्ली।दिल्ली पुलिस ने रविवार को 8 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 तमिलनाडु और 2 पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किए गए। पुलिस के मुताबिक यह सभी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।संदिग्धों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। इनके पास से 12 से ज्यादा मोबाइल फोन और 16 से ज्यादा सिम कार्ड बरामद हुए हैं। तमिलनाडु के तिरुप्पुर से जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है, उनमें मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद…
Read Moreपरिवहन नीति के विरोध में बनेगी रणनीति: मांगें नहीं मानी तो थमेंगे बसों के चक्के
उज्जैन।उज्जैन सहित प्रदेश के कुछ जिलों में शासन द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन (जन बस) सेवा की शुरुआत करने की तैयारी के बीच इसे लेकर विरोध की प्लानिंग भी होने जा रही है। उज्जैन के करीब 50 बस ऑपरेटर सहित प्रदेशभर के ऑपरेटर्स रविवार को सागर में जुटेंगे। यहां बस संचालन की नीति के विरोध की रणनीति बनाएंगे।शासन द्वारा मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, जिसे जन बस सेवा भी कहा जा रहा है, कि संभवत: अप्रैल 2026 से शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि…
Read Moreडेढ़ लाख प्रतिबंधित डिस्पोजल जब्त:बिलोटीपुरा में नगर निगम की कार्रवाई, ₹5000 का जुर्माना भी
उज्जैन।उज्जैन नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बिलोटीपुरा क्षेत्र (जोन क्रमांक-1) में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई शहर में प्रतिबंधित पॉलीथिन और अमानक प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ निगम के अभियान का हिस्सा है।उपायुक्त संजेश गुप्ता के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में विनायक चौरसिया के निवास से लगभग 1.5 लाख प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास, कटोरी, चम्मच और अन्य डिस्पोजल सामग्री बरामद की गई। निगम के अनुसार, यह सामग्री अमानक स्तर की और प्रतिबंधित श्रेणी में आती है।टीम…
Read Moreशादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण:40 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज,
इंदौर।परदेशीपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उसकी पहली शादी टूटने के बाद उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन दूसरा पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसके चलते वह उससे भी अलग हो गई और सहेली के साथ रहने लगी।इसी दौरान काम के सिलसिले में उसकी पहचान एक युवक से हुई, जिसने उसे किराए के कमरे में रखकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।शादी…
Read Moreकरणी सेना नेता को जान से मारने की धमकी:कॉल पर बच्चों की हत्या करने के लिए भी कहा,
इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में करणी सेना के प्रदेश संगठन मंत्री मानसिंह राजावत को मोबाइल कॉल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी 20 फरवरी की रात दी गई थी। मामले में शनिवार को हीरानगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हीरानगर पुलिस के अनुसार मारुति नगर निवासी मानसिंह राजावत को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनका नाम पूछने के बाद अपशब्द कहे और बच्चों की हत्या करने और खजराना क्षेत्र में आने पर जान से मारने की धमकी…
Read More