पीथमपुर का जवान अरुणाचल प्रदेश में शहीद

ब्रह्मास्त्र पीथमपुर पीथमपुर की वृंदावन कॉलोनी में रहने वाले 22 वर्षीय मनीष यादव, जो भारतीय सेना में तकनीकी पद पर तैनात थे, अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। ऊर्जा उपकरणों पर काम करते समय हुए शॉर्ट सर्किट के कारण उन्हें तेज करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 3 दिसंबर की शाम पर्वतीय क्षेत्र में हुई, जहां उनकी यूनिट नियमित तकनीकी कार्य कर रही थी। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पीथमपुर में शोक की लहर फैल गई। मनीष मूल रूप से बिहार…

Read More

रणजीत हनुमान प्रभातफेरी 12 को, आज ध्वजा पूजन

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में रणजीत हनुमान प्रभात फेरी 12 दिसंबर शुक्रवार को निकाली जाएगी। आज बजे मंदिर में ध्वजा पूजन किया जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा सहित अन्य अधिकारी इसमें शामिल होंगे। इस अवसर पर 11 हजार ध्वजाओं का पूजन किया जाएगा। जिन्हें बाद में प्रभातफेरी में भक्तों (मातृ शक्ति और पुरुषों) को दिया जाएगा। पं.दीपेश व्यास ने बताया कि, ये ध्वजा 12 दिसंबर को निकलने वाली प्रभातफेरी में मातृ शक्तियों और पुरुषों के हाथों में रहेगी। इन ध्वजाओं के साथ मातृ शक्तियां और पुरुष प्रभातफेरी में शामिल होकर चलेंगे। पं.…

Read More

उज्जैन-जावरा एक्सिस कंट्रोल रोड के विरोध में किसानों ने किया एमपीआरडीसी कार्यालय का घेराव

मांगों को लेकर बुजुर्ग किसान ने प्रबंधक के पांव पकड़े ब्रह्मास्त्र उज्जैन करीब 2500 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले उज्जैन-जावरा एक्सिस कंट्रोल रोड के विरोध में किसानों ने सोमवार को एमपीआरडीसी कार्यालय का घेराव कर दिया। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग रखी और नारेबाजी की। इस दौरान एक बुजुर्ग किसान अपनी मांग को लेकर एमपीआरडीसी के अधिकारी के पांव पकड़ लिए। किसानों की मांग है की उन्हें उचित मुआवजा देकर सड़क की ऊंचाई कम की जाए। मांगरोल से जावरा तक बनने वाले फोरलेन को लेकर किसान…

Read More

हमला हुआ तो पाकिस्तान कड़ा जवाब देगा

ब्रह्मास्त्र इस्लामाबाद पाकिस्तान के नए चीफ आॅफ डिफेंस फोर्सेज बने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सोमवार को अपना पद संभाल लिया। रावलपिंडी के जीएचक्यू में हुए कार्यक्रम में उन्हें गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में पाकिस्तान पर कोई हमला होता है तो पाकिस्तान का रिस्पॉन्स पहले से भी ज्यादा तेज और कड़ा होगा। उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत किसी गलतफहमी में न रहे। मुनीर ने कहा कि मॉर्डन युद्ध अब साइबरस्पेस, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम, स्पेस, इन्फॉर्मेशन वॉर, एआई और…

Read More

इंडिगो के विंटर फ्लाइट शेड्यूल में कटौती होगी, कुछ स्लॉट दूसरी कंपनी को देंगे

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो की सोमवार को भी 562 फ्लाइट्स रद्द हुईं। पिछले 7 दिन में कंपनी 4500 से ज्यादा उड़ानें रद्द होने के बाद नागरिक विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इंडिगो के विंटर फ्लाइट शेड्यूल में कटौती की जाएगी। कंपनी के कुछ स्लॉट दूसरी एयरलाइन्स को देंगे। उन्होंने कहा- इंडिगो अभी 2200+ फ्लाइट्स आॅपरेट कर रही है। हम निश्चित रूप से उन्हें कम करेंगे। 1 से 8 दिसंबर (शाम 5 बजे तक) के बीच कैंसिल की गईं 7.30 लाख टिकट…

Read More

गोवा नाइट क्लब त्रासदी नया खुलासा- 25 मौतों के घंटों बाद मालिक सौरभ-गौरव लूथरा फुकेत भागे

ब्रह्मास्त्र मुंबई गोवा के लोकप्रिय तटीय कस्बे अपोर्रा में स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में शनिवार देर रात लगी भीषण आग से जहां देशभर में शोक और गुस्से की लहर है, वहीं इस हादसे से जुड़ा सबसे चौंकाने वाला खुलासा सोमवार को सामने आया—कि क्लब के मालिक और मुख्य आरोपी दिल्ली के कारोबारी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा घटना के कुछ ही घंटों बाद देश से भाग गए। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे दिल्ली से फुकेत (थाईलैंड) के लिए उड़ान 6ए 1073…

Read More

कोलकाता में गूंजा गीता का महामंत्र, धीरेंद्र शास्त्री ने इसे आध्यात्मिक लहर बताया

कोलकाता। रविवार को ऐसी ऐतिहासिक आध्यात्मिक सुबह देखी, जिसने आध्यात्मिक भारत की आत्मा को एक बार फिर जगाया। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पर जब पांच लाख से अधिक लोगों ने एक साथ श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ शुरू किया, तो वातावरण केवल ध्वनि से नहीं, बल्कि एक अदृश्य भावनात्मक शक्ति से भर उठा—मानो किसी महाकुंभ मेले की अद्भुत ऊर्जा को पूर्वी भारत की धरती ने समेट लिया हो। इस विराट सामूहिक पाठ को देखने आए साधकों, संतों और हजारों परिवारों की आंखों में आस्था की चमक थी, और मंच पर उपस्थित…

Read More

रतलाम मंडल में दो ट्रैक मशीनों में सीधी भिड़ंत, कई रेल कर्मचारी घायल

नीमच। एमपी के नीमच में रेल हादसा हो गया है, यहां के हिंगोरिया फाटक पर रेलवे मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक हादसा हो गया। ट्रैक पर काम कर रही दो ट्रैक मशीनें आपस में टकरा गईं, इसमें कर्मचारी घायल हो गया। वहीं मशीन में सवार एक घायल को अस्पताल भेजा गया। मशीन में डीजल टैंक के फूट जाने से सैकड़ों लीटर डीजल बह गया। बताया जाता है कि दोपहर करीब 12 बजे हुए हादसे के बाद शाम करीब 5 बजे दोनों मशीनों को इंजन से नीमच स्टेशन भेजा गया। घटना…

Read More

जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप सुनामी का खतरा टला, 50 किमी की गहराई में केंद्र था

टोक्यो। जापान में आओमोरी प्रान्त के पास 7.5 तीव्रता का भूंकप आया है। इससे पहले इसकी तीव्रता 7.6 बताई गई थी। भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11:15 बजे आया। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने आओमोरी, इवाते और होक्काइडो प्रान्तों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की थी। एजेंसी ने भूकंप के बाद चेतावनी दी थी कि ऊंची सुनामी जापान के उत्तर-पूर्वी तटों तक पहुंच सकती है। यहां 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठने का खतरा था। हालांकि अब ये चेतावनी वापस ले ली गई है। भूकंप का केंद्र जापान के…

Read More

भारत के कारण अमेरिकी किसानों को घाटा, एक्स्ट्रा टैरिफ लगाएंगे

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका भारत से आने वाले चावल और कनाडा से आने वाली खाद पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने पर विचार कर रहा है। उनका कहना है कि दूसरे देशों से आने वाला सस्ता सामान अमेरिकी किसानों को नुकसान पहुंचा रहा है। ट्रम्प ने यह बात सोमवार को व्हाइट हाउस में उस समय कही, जब वे किसानों के लिए नई आर्थिक मदद की घोषणा कर रहे थे। ट्रम्प ने कहा कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड जैसे देश अमेरिका में बहुत सस्ता चावल बेच रहे हैं,…

Read More