उज्जैन। मक्सीरोड पर जूनी ताजपुर में गुरूवार शाम घर में रस्सी के फंदे पर लटका अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पंवासा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल पहुंचाया। मामले में मर्ग कायम किया गया है। परिजनों के बयान और जांच के बाद फांसी लगाने की वजह सामने आ पायेगी।
पंवासा थाना प्रधान आरक्षक अनिल पाल ने बताया कि जूनी ताजपुर में रहने वाले राजाराम पिता कालूराम सोलंकी 52 साल द्वारा घर में फांसी लगाई गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राजाराम अपनी मां के साथ रहत था, उसकी पत्नी और बच्चे काफी समय पहले छोड़कर जा चुके है। राजाराम शराब पीने का आदी था। मामले में मर्ग कायम किया गया है, शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के बयान दर्ज किये जायेगें।
इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कंथारखेड़ी में रहने वाले सुरेश भोई के 14 वर्षीय पुत्र प्रीतम ने बुधवार रात घर में फांसी लगा ली थी। परिजन उसे चरक अस्पताल लाये थे। गुरूवार सुबह अस्पताल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान पता चला कि प्रीतम कक्षा 8 वीं तक पढ़ा था। कुछ दिनों पहले वह घर लापता हो गया था, भोपाल ट्रेन से दस्तयाब किया गया था। परिजनों का कहना था कि उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
14 वर्षीय बालक ने भी लगाई फांसी,फंदे पर घर में लटका मिला अधेड़