10 दिन से लापता सुल्तान का शव इंदौर में मिला:हत्या की आशंका,cctv फुटेज खंगाल रही पुलिस

उज्जैन। जिले के ग्राम पीरझलार से 10 दिन पहले रहस्यमयी ढंग से लापता हुए 35 वर्षीय सुल्तान पटेल का शव इंदौर के यशवंत सागर जलाशय से बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शुरुआती जांच में मृतक के परिजनों पर ही शक है और पूछताछ का दायरा उनके आसपास केंद्रित किया गया है।जानकारी के मुताबिक सुल्तान पटेल की पत्नी फर्जाना पटेल 29 मई को बड़नगर थाना पुलिस पहुंची थीं। उन्होंने पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फर्जाना ने पुलिस को बताया था कि 28 मई की शाम सुल्तान ने फोन पर उनसे और बच्चों से बात की थी, लेकिन कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन रिश्तेदारों से पता चला कि सुल्तान घर से गायब हैं।आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग-शुरुआत में पुलिस इसे सामान्य गुमशुदगी का मामला मान रही थी, लेकिन इंदौर के यशवंत सागर जलाशय में शव मिलने के बाद जांच का रुख बदल गया। अब मामले को  बड़नगर ट्रांसफर करने की प्रक्रिया चल रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment