महिदपुर। लक्ष्मीनारायण एवं सैनाचार्य मंदिर भीमाखेड़ा पर सैनाचार्य सेनजी महाराज की जयंती मनाई गई। समाजजनों की उपस्थिति में सेनजी महाराज की महाआरती कर महाप्रसादी वितरित की गई। आरती पंडित मनोहरदास जी द्वारा उतारी गई। इस अवसर पर समाज सेवक का कचरूलाल सेन, युवा अध्यक्ष कैलाशचंद्र सेन, सुरेश कलजी, बद्रीलाल वर्मा, शरद परमार, रोडूलाल सेन, भादरलाल सेन, ईश्वरलाल सेन, बबलू सेन, मोहन लालजी,राहुल, जगदीश, बसंतीलालजी आदि उपस्थित थे।
सेनजी महाराज की जयंती मनाई