सवारी मार्ग के कार्य 10 जुलाई तक पूरे करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई .. निगम आयुक्त सीवरेज, सड़क चौड़ीकरण और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण; सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश, खराब सफाई पर अधिकारियों का वेतन काटने के आदेश

उज्जैन। बाबा महाकाल की सवारी को देखते हुए निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बुधवार को हरसिद्धि पाल-रामघाट, रामानुजकोट-गणगौर दरवाजा तथा सत्यनारायण मंदिर से छत्री चौक तक चल रहे सीवरेज और सड़क चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ सभी लंबित कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
अमृत 2.0 योजना के तहत टाटा कंपनी द्वारा किए जा रहे सीवरेज कार्य की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अतिरिक्त श्रमिक और संसाधन लगाकर पाइपलाइन एवं सीसी सड़क निर्माण का कार्य 10 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महाकाल सवारी मार्ग पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
वार्ड क्रमांक 22 में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान योगमाया मंदिर क्षेत्र में सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक और स्वास्थ्य अधिकारी का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं सत्यनारायण मंदिर से गेबी हनुमान मंदिर तक पीक्यूसी सड़क निर्माण पूर्ण होने की जानकारी पर शेष चैंबर और क्रॉसिंग ड्रेन का कार्य भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment