सम्राट चौधरी ने पटना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जेडीयू से 2 डिप्टी सीएम

पटना। सम्राट चौधरी आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से हुआ। सम्राट के साथ जदयू विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम की शपथ ली। समारोह में कई राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम शामिल हुए। शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बने। सम्राट के शपथ के साथ ही बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली ये पहली सरकार होगी। बिहार में ये परिस्थिति नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने और उनके इस्तीफे के बाद बनी है। नीतीश कुमार ने सोमवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वे बिहार में 20 साल से मुख्यमंत्री के पद पर थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment