इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और बाद में फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हीरानगर थाना प्रभारी सुशील पटेल के मुताबिक 27 वर्षीय युवती की शिकायत पर हर्ष उर्फ राज चौहान निवासी गौरी नगर के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज की गई।4 साल पहले हुई थी पहचान-पुलिस के अनुसार करीब चार वर्ष पहले दोनों की पहचान हुई थी और मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई। इस दौरान आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया। आरोप है कि 7 मार्च 2023 को उसने युवती को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे अपने एक दोस्त के घर, अरविंदो अस्पताल के पास ले गया, जहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।