वैदिक घडी के पीछे बस्ती में आधा मिट्टी में दबा हुआ था,मोरों ने घायल किया सर्प मित्र को घायल कामन कोबरा मिला, उपचार कर छोडा

उज्जैन। जंतर मंतर के पीछे बस्ती में कामन कोबरा सांप मिट्टी के ढेर में दबा हुआ था। उसके पिछले हिस्से को मोरों ने चोंटिल कर दिया था। शनिवार दोपहर में इसकी सूचना सर्प मित्र को मिलने पर घायल सर्प का रेस्क्यू किया गया और पशु चिकित्सक से उपचार के उपरांत उसे नौलखी बीड में छोडा गया है।सर्प मित्र दिलीप शेर के अनुसार बस्ती से रमेश माली ने उन्हें सूचना देते हुए सर्प की जानकारी दी थी। स्थल पर जाकर देखने पर सर्प का अगला भाग मिट्टी में दबा हुआ था और पिछला भाग बाहर था। सूचनाकर्ता माली ने उन्हें बताया कि पिछले 2-3 दिन से सर्प इसी स्थिति में है और मोरों ने उसे घायल कर दिया है। मिट्टी में दबे सर्प का रेस्क्यू किया गया। उसका उपचार करवाने के उपरांत उसे नौलखी बिड में छोडा गया है। सर्प के उपरी भाग में ही चोंट थी।पशु चिकित्सक अरविंद मैथनिया ने बताया कि उनके पास सर्प मित्र दिलीप शेर आए थे और कामन कोबरा 6 फीट लंबा लेकर आए थे। सर्प नर था और उसका वजन 1190 ग्राम था। घायल सर्प के जख्मों को हाईड्रोजन पैराआक्साईड से साफ करने के बाद बिटाडीन स्प्रे से साफ किए गए। एंटीसेप्टिक ड्रेसिंग की गई। सर्प पूरी तरह से एक्टिव था जिसे जंगल में छोडा जा सकता था। घाव उपरी होने से जल्दी ही भर जाएंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment