मैं कहूंगा तो इजराइल युद्ध रोक देगा : ट्रम्प

ईरान बोला- दुश्मनों के सरेंडर करने तक जंग जारी रहेगी

ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन

ट्रम्प ने कहा है कि अगर वह ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को खत्म करने का फैसला लेते हैं, तो इजराइल भी उनके कहने पर तुरंत हमला रोक देगा। उन्होंने टाइम मैगजीन से बातचीत में कहा वे वही करेंगे जो मैं कहूंगा। वे अच्छे सहयोगी रहे हैं। जब मैं रुकूंगा, तो वे भी रुक जाएंगे। अगर उन्हें उकसाया नहीं गया, तो वे जरूर रुकेंगे। टाइम्स आॅफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू के पास ट्रम्प के समर्थन के बिना ज्यादा विकल्प नहीं हैं। दूसरी ओर ईरान की सेना ने साफ कहा है कि यह युद्ध तब तक जारी रहेगा, जब तक उसके दुश्मन सरेंडर नहीं करते। वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में आज यानी शुक्रवार को बहरीन के प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इस प्रस्ताव में देशों को होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित के जरूरी सभी कदम उठाने की अनुमति देने की बात कही गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment