महिदपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन बुधवार को महिदपुर में भारतीय जनता पार्टी मंडल के नेतृत्व मे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बेहद सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया गया। भाजपा के सेवा पखवाड़े अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने शासकीय चिकित्सालय पहुँचकर मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें फलों का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाना कार्यकतार्ओं के लिए गर्व का विषय है चिकित्सालय के जनरल वार्ड से लेकर प्रसूति वार्ड तक, कार्यकतार्ओं ने प्रत्येक मरीज से भेंट की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित नेताओं ने मुख्यमंत्री के दीघार्यु होने और उनके यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना की। अस्पताल में आयोजित इस संक्षिप्त लेकिन प्रभावी कार्यक्रम के अंत में नगर मंडल अध्यक्ष उमा पांडे ने सभी कार्यकतार्ओं और अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की सेवा करना ही भाजपा का मुख्य लक्ष्य है और आज का यह आयोजन इसी संकल्प को दोहराता है। मरीजों और उनके परिजनों ने भी भाजपा कार्यकतार्ओं के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना की। 01
मुख्यमंत्री यादव का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया