उज्जैन। ग्राम घट्टिया की रहने वाली युवती को बुधवार-गुरूवार रात परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई और उपचार के लिये भर्ती किया। युवती की गुरूवार दोपहर को मौत हो गई।
चिमनगंज थाना एएसआई दिनेश सारोठिया ने बताया कि घट्टिया की रहने वाली अंजली पिता भगवान सोलंकी 18 वर्ष की आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत होने की सूचना पर मर्ग कायम किया गया था। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि परिवार फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करता है। अंजली घर पर थी, शाम को लौटने पर उसने चक्कर आने की बात कहीं। अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कहीं। अंजली से पूछने पर उसने बताया कि गेहूं में रखने के लिये मुंह से कीटनाशक पाऊच फाड़ा था। कुछ देर बाद चक्कर आने लगे थे। एएसआई दिनेश सारोठिया के अनुसार मामला घट्टिया थाना क्षेत्र का है। मर्ग डायरी जांच के लिये भेजी जायेगी।
मुंह से फाड़ा कीटनाशक पाऊच, युवती की मौत