उज्जैन।राज रॉयल एनक्लेव कॉलोनी स्थित हिमानेश्वर महादेव मंदिर में चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पेटी में रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें तीन साल से जमा की जा रही राशि चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना का पता चला।मामला चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित राज रॉयल एनक्लेव कॉलोनी का है। यहां स्थित हिमानेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाश घुसे और दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।मंदिर में बिखरा पड़ा था सामान-घटना का खुलासा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब कॉलोनी के रहवासी पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में दान पेटी का टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चिमनगंज मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दान पेटी से चोरी:3जीर्णोद्धार के लिए जमा की जा रही थी राशिले गए बदमाश