भाजपा प्रदेश कार्यकारणी में उज्जैन को नाम तब्दीली के साथ उपाध्यक्ष का पद मिला डा.चिंतामण मालवीय के स्थान पर डा.प्रभूलाल जाटवा बने उपाध्यक्ष -25 पदाधिकारियों के साथ 4 मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा

उज्जैन।भारतीय जनता पार्टीप्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरूवार को अपने प्रदेश प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। इसमें उज्जैन को पून: उपाध्यक्ष का पद मिला है मात्र उसमें नाम की तब्दीली हुई है। उपाध्यक्ष पद पर डा.चिंतामणि मालवीय विधायक आलोट के स्थान पर अब वरिष्ठ अजा नेता डा. प्रभूलाल जाटवा को स्थान दिया गया है। डा. जाटवा मुख्यमंत्री के उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष कार्यकाल में उनके उपाध्यक्ष रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से यह नियुक्तियां की है। पदाधिकारी नियुक्ति को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। दीपावली बाद इसके किसी भी दिन घोषणा होने की संभावना थी और भाई दूज  के दिन प्रदेशाध्यक्ष ने इसे घोषित कर दिया। पदाधिकारियों में समीकरण के तहत सभी संभागीय जिलों को साधने की कवायद की गई है । इसके साथ ही सामाजिक समीकरणों को भी संतुलित किया गया है।

9  उपाध्यक्ष-

रणवीर सिंह रावत,कांतदेव सिंह,प्रभुराम चौधरी,शैलेन्द्र बरूआ,मनीषासिंह,डा.नंदिता पाठक,सुरेन्द्र शर्मा, निशांत खरे, डा.प्रभूलाल जाटवा।

4 महामंत्री-

 लता वानखडे,सूमेर सोलंकी,राहुल कोठारी (जैन),गौरव रणदिवे।

9मंत्री-

रजनीश अग्रवाल,लोकेन्द्र पाराशर,जयदीप पटेल,क्षितिज भट्ट, संगीता सोनी,राजेन्द्रसिंह, अर्चना सिंह, राजो मालवीय,बबीता परमार।

कोषाध्यक्ष-अखिलेश जैन,कार्यालय मंत्री-श्याम महाजन, मीडिया प्रभारी –आशीष उषा अग्रवाल।

मोर्चा अध्यक्ष में  किसान मोर्चा-जयपाल सिंह चावडा,एससी मोर्चा-भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा-पंकज टेकाम, पिछडा मोर्चा-पवन पाटीदार को जिम्मेदारी दी गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment