भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस का दामन थामा

महिदपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमडी, बैजनाथ और भीमा खेड़ा में भाजपा की किसान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर बड़ी संख्या में साथियों ने शिव मंदिर परिसर काजी खेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस का दामन थामा। क्षेत्र के विधायक दिनेश जैन बोस के नेतृत्व में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक महेश परमार की गरिमामयी उपस्थिति में लगभग 20 साथियों ने विधिवत कांग्रेस परिवार में शामिल होकर शपथ ली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार ने सभी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है। आप को जब भी आवश्यकता होगी में आपके साथ खड़ा मिलूंगा। विधायक दिनेश जैन बोस ने सभी साथियों का कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सदस्यता लेने पर स्वागत करते हुए कहा कि मैं हमेशा आप सभी के सुख दुख में सम्मिलित रहूंगा और हम सब मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में सभी का आभार पूर्व सरपंच मनजीतसिंह सिसोदिया ने माना।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment