ब्राजील में रेस्टोरेंट से टकराया विमान, हादसे में दंपति समेत 4 लोगों की मौत

साओ पाउलो।ब्राजील में एक छोटा विमान रेस्टोरेंट पर गिर गया जिससे हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में हुआ।हादसा तब हुआ जब एक पाइपर मालिबू विमान साओ पाउलो से उड़ान भरकर कापाओ दा कनोआ एयरपोर्ट की ओर जा रहा था। लैंडिंग से ठीक पहले विमान एक खंभे से टकरा गया और फिर एक रेस्टोरेंट में जा गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। इस हादसे में पायलट और तीन यात्रियों की मौत हो गई, जिनमें एक दंपत्ति भी शामिल था।राहत की बात यह रही कि जिस समय विमान रेस्टोरेंट से टकराया, वह बंद था, इसलिए जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।हादसे के बाद रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई और आसमान में काला धुआं फैल गया। आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को सिविल डिफेंस टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। पास की एक दुकान को भी नुकसान पहुंचा है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment