बेंगलुरु- सॉफ्टेयर इंजीनियर महिला ने सुसाइड किया, खाना बनाने को लेकर सास से हुआ था झगड़ा

ससुराल वालों पर दहेज मांगने का आरोप, पति गिरफ्तार

ब्रह्मास्त्र बेंगलुरु

 

कर्नाटक के बेंगलुरु में महिला ने सास से झगड़ा होने पर सुसाइड कर लिया। घटना 4 मार्च को नॉर्थ बेंगलुरु के इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि 35 साल की मृतक महिला सुषमा आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी।

सुषमा की 5 साल पहले पुनीत कुमार से शादी हुई थी, दोनों का 4 साल का बेटा भी है। पुलिस ने बताया कि सुषमा और उसकी सास के बीच अक्सर खाना बनाने को लेकर झगड़ा होता था। पारिवारिक झगड़ों के कारण सुषमा तनाव में रहती थी।
बुधवार को सुषमा ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुषमा के परिवारवालों ने सुसराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। इसके बाद उसके पति पुनीत को गिरफ्तार किया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment