बिहार में एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, 10वीं बार नायक बने नीतीश कुमार

पीएम मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की ली शपथ

ब्रह्मास्त्र पटना

बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा। गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण हुआ और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल हुए।

नीतीश कुमार बिहार के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिसने 10 बार इस पद की शपथ ली हो। साथ ही वह बिहार में सबसे लंबे समय पर सत्ता में रहने का रिकॉर्ड पहले ही अपने नाम रखते हैं। वह 19 वर्ष तक बिहार की सत्ता के शीर्ष पर रह चुके हैं। वह बिहार में सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले मुख्यमंत्री भी हैं। बिहार में अभी तक किसी भी मुख्यमंत्री का कार्यकाल इतना लंबा नहीं रहा है। देश के अब तक इतिहास को देखें तो सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वालों की सूची में नीतीश कुमार का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही वह पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिसने नौ बार इस पद की शपथ ली है। आज उन्होंने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment