फिल्म ‘रामायण’ से सामने आया रणबीर कपूर का लुक

भगवान राम के रूप में गरिमा भरे अंदाज में दिखे, बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार

फिल्म रामायण से रणबीर कपूर का भगवान राम के रूप में लुक सामने आ गया है। इसकी झलक आज यानी हनुमान जयंती पर जारी की गई। भगवान राम के रूप में रणबीर का लुक सादगी, गरिमा और आध्यात्मिकता से भरा हुआ है। शाही वेशभूषा और बारीक आभूषणों के साथ उनका शांत और संतुलित रूप काफी अच्छा नजर आ रहा है। श्रीराम की पहली झलक प्रजा के बीच दिखाई गई। वीडियो में शानदार वीएफएक्स देखने को मिले हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार है।

भगवान राम का रोल निभाने के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा था, मुझे नहीं लगता कि मैं यहां राम का रोल करने आया हूं। मैं यहां उनसे सीखने आया हूं। उनमें एक सादगी और पवित्रता है जो बहुत कम देखने को मिलती है और उसे समझने और अपनाने की कोशिश करना मेरे लिए बहुत ही विनम्र करने वाला अनुभव रहा है।

फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ी अहम बातें- फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। 1987 के टीवी शो रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया जा रहा है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म दंगल बनाई थी।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment