उज्जैन। तिरूपति एवेन्यू में रहने वाली 15 साल की बालिका साक्षी पिता स्व. विकास कारपेंटर ने गुरूवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर मां रेणूका उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन कुछ देर बाद साक्षी की मौत हो गई। चिमनगंज थाना प्रधान आरक्षक अनिल पाल ने बताया कि मां से पूछताछ करने पर सामने आया कि सालभर पहले पति का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। साक्षी हमेशा पिता का याद करती थी। दोपहर में पिता को बार-बार याद कर रही थी, उसे डांट दिया था। जिसके बाद उसने कमरा बंद कर जहरीली गोली खा ली। हालत बिगड़ने पर दरवाजा खोलकर बोली कि पिता के पास जा रही हूं। उसे अस्पताल लेकर आई लेकिन छोड़कर चली गई। प्रधान आरक्षक के अनुसार मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। साक्षी का एक छोटा भाई भी है।
संबंधित समाचार
-
शासकीय कार्यालय बना दारू का अड्डा
मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉरपोरेशन क्षेत्रीय कार्यालय उज्जैन में 8 मार्च रंग पंचमी के... -
महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने चलाई गोली, जन्मदिन की पार्टी के दौरान किया हर्ष फायर
उज्जैन। रतलाम जिले के आलोट में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने... -
हर घंटे औसतन 8 साइबर क्राइम के मामले दर्ज हो रहे
गिने-चुने लोगों को ही वापस मिलती है ठगी की रकम उज्जैन। पूरे प्रदेश के साथ ही...