उज्जैन। अलखधाम में हुई चोरी की वारदात में शामिल नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर माल बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। आज मामले का खुलासा किया जा सकता है।
नीलगंगा थाना क्षेत्र के अलखधाम कालोनी में रहने वाले संजय गुजराती परिवार के साथ शहर से बाहर गया हुआ था। सूना मकान पाकर 2 दिन पहले अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। आसपास के लोगों ने परिवार और पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। परिवार के लौटने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। संजय गुजराती ने बताया कि वह फेरी लगाकर काजू-बादाम बेचने का काम करता है। बदमाशों ने उसके घर से आभूषण चोरी किये है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर 3 युवको को चिन्हित किया, जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई तो नाबालिग होना सामने आये। तीनों ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस चोरी के आभूषण बरामद करने का प्रयास कर रही है। संभवत: आज मामले का खुलासा किया जा सकता है। लोहे का पुल क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार रात 12 बजे के लगभग 3 युवको ने 14 साल के बालक पर पुरानी रंजीश के चलते पाइप से हमला कर दिया। बालक लहूलुहान हो गया, उसे लोगों की मदद से चरक अस्पताल लाया गया। तड़के 5 बजे पुलिस ने बालक के बयान दर्ज कर 3 युवको के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
खाराकुआ थाना क्षेत्र के अमरपुरा तोपखाना क्षेत्र में रहने वाला फैजान पिता अनवर खान 14 वर्ष रात में बकरा लेकर घूम रहा था। लोहे का पुल क्षेत्र में पीछे से पाइप पर जैद और उसके 2 साथियों ने हमला कर दिया। फैजान सिर में चोंट लगने पर लहूलुहान हो गया। उसकी चिख सुनकर आसपास के लोग बचाने पहुंचे। जैद और उसके साथी भाग निकले। खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से फैजान को चरक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सिर में गहरी चोंट लगने पर डॉक्टरों ने 6 टांके लगाकर उसका उपचार किया। पुलिस सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची और फैजान के बयान दर्ज किये। उसने बताया कि कुछ दिनों पहले जैद से गाली देने पर विवाद हुआ था। उसी विवाद के चलते उसने हमला किया है। खाराकुआ थाना पुलिस के अनुसार जैद की तलाश जारी है, उसके हिरासत में आने पर दोनों साथियों की जानकारी सामने आ पायेगी।
