देवरकोंडा और मंदाना की शाही शादी की शुरूआत भव्य डिनर से

दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी के जश्न की औपचारिक शुरूआत राजस्थान के उदयपुर में एक भव्य प्री-वेडिंग डिनर के साथ कर दी है। 26 फरवरी को होने वाली उनकी शादी से पहले सोमवार शाम करीबी परिवार और दोस्तों के लिए आयोजित इस खास दावत ने शाही अंदाज में उत्सव का आगाज किया। दोनों कलाकार सोमवार सुबह अलग-अलग उदयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्हें स्टाइलिश सूट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया। सूत्रों के मुताबिक, शादी समारोह शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित मेमोन्टोस बाय आईटीसी होटल में आयोजित किया जाएगा। इस लग्जरी प्रॉपर्टी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि समारोह की कोई भी तस्वीर या जानकारी लीक न हो सके।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात आयोजित प्री-वेडिंग डिनर के लिए होटल के शीर्ष इन-हाउस शेफ्स ने मिलकर एक विशेष बेस्पोक मेन्यू तैयार किया। इस मेन्यू में विजय और रश्मिका के पसंदीदा व्यंजनों को खास अंदाज में पेश किया गया। दावत में दक्षिण भारतीय व्यंजनों से लेकर राजस्थानी पारंपरिक पकवानों तक का शानदार संगम देखने को मिला। सूत्रों के अनुसार, मेन्यू में हैदराबादी बिरयानी, गुंटूर स्टाइल स्पाइसी चिकन, मैंगलोरियन फिश करी जैसे दक्षिण भारतीय स्वाद शामिल थे, वहीं दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी और केर-सांगरी जैसे राजस्थानी व्यंजन भी परोसे गए। इसके अलावा लाइव काउंटर पर इटालियन और कॉन्टिनेंटल डिशेज की भी व्यवस्था की गई थी। मिठाइयों में केसरिया फिरनी, मैसूर पाक और खास वेडिंग थीम डेजर्ट प्लेटर मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment