दंपति को बाइक चालक ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत,केस दर्ज

उज्जैन। झारड़ा थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला में रहने वाले राहुल पिता पूनमचंद्र 30 साल और उसकी पत्नी खूशबु 25 साल की बाइक को गुरूवार-शुक्रवार रात घर लौटते समय नई कालोनी के पास महिदपुररोड पर बिना नम्बर की बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में दंपति गंभीर घायल हो गये थे। जिन्हे उपचार के लिये उज्जैन लाया गया था। खूशबु की हालत नाजुक होने पर उसे शुक्रवार को इंदौर रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन खुशबू का शव वापस चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद लाश पोस्टमार्टम कक्ष भेजकर कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। डायरी झारड़ा थाना पुलिस को जांच के लिये भेजी जायेगी। गृहम हाऊसिंग फायनेंस कंपनी से होम लोन प्राप्त कर किश्त जमा करने पर फायनेंस कंपनी द्वारा बंधक बनाई गई संपत्ति के ताले तोड़कर कब्जा करने वालों के खिलाफ माकडोन पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपीगण ग्राम मोयाखेड़ी, नांदेड और भैरूपुरा नांदेड के रहने वाले है। थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत के अनुसार थाना क्षेत्र के ओर भी ऐसे मामले सामने आ रहे है। कुछ मामले न्यायालय में चल रहे है। संभवत: ऐसे 15 से 20 मामले ओर सामने आ सके है। जिनके खिलाफ फायनेंस कंपनियों द्वारा प्रकरण दर्ज कराये जा सकते है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment