उज्जैन। रविवार सुबह ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य परशुराम दर्शन यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में समाजजन उत्साहपूर्वक इस यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा की शुरुआत महाकाल मंदिर प्रांगण से हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई टावर चौक पहुंची। पूरे मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
यात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग केसरिया ध्वज लहराते हुए “जय परशुराम” के उद्घोष कर रहे थे। कई श्रद्धालु हाथों में भगवान परशुराम का प्रतीक शस्त्र फरसा लिए हुए नजर आए। वहीं महिलाओं ने लाल साड़ी और केसरिया साफा पहनकर चल समारोह की शोभा बढ़ाई, जबकि पुरुष सफेद वस्त्रों में अनुशासित रूप से शामिल हुए।
आज परशुराम जयंती पर शाम 6:00 निकलेगी भव्य यात्रा
आज परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर सोमवार शाम 6 बजे प्रमुख भव्य परशुराम दर्शन यात्रा निकाली जाएगी। सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आज परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य यात्रा निकलेगी यात्रा चामुंडा माता चौराहे से प्रारंभ होकर देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फवारा चौक और नई सड़क होते हुए क्षीरसागर पर समाप्त होगी । आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है और विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की गई हैं।