उज्जैन। चिंतामण गणेश मंदिर शकुंतला गेट के पास मिली 9 साल की बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। चिंतामण थाना एसआई चुन्नीलाल माले ने बताया कि एक बालिका अकेली बदहवास हालत में मंदिर के आसपास घूम रही थी। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और बालिका को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने गौतमपुरा में बहन-जीजा के रहने की जानकारी दी। गौतमपुरा पुलिस की मदद से उसके बहन-जीजा का पता लगाया गया। जीजा से संपर्क होने पर सामने आया कि उसके माता पिता चिमनगंज थाने के सामने झुग्गी बस्ती में रहते है। चिमनगंज क्षेत्र पहुंचकर परिजनों की तलाश की गई और उन्हे थाने बुलाया गया। जहां बालिका को उनके सुपुर्द किया गया। बालिका का कहना था कि मां उसके साथ मारपीट करती है, जिसके चलते वह घर से बहन के यहां जाने के लिये निकल गई थी, लेकिन रास्ता भूल गई थी। थाना प्रभारी हेमराज यादव ने बताया कि बालिका को सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने में एसआई चुन्नीलाल माले, एएसआई विक्रम वर्मा, प्रधान आरक्षक गणेश कुमार, आरक्षक अल्पेश, कमल पटेल की भूमिका रही।
संबंधित समाचार
-
झालरिया मठ से रामघाट मार्ग पर अतिक्रमण हटाया, चौड़ीकरण कार्य को मिली रफ्तार जिला प्रशासन, नगर निगम और स्मार्ट सिटी की संयुक्त कार्रवाई, अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान
उज्जैन। शहर में सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के लिए प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण... -
डोर-टू-डोर कचरा वाहन समय पर वार्डों में पहुंचें- आयुक्त अभिलाष मिश्रा शिकायतों के बाद सुबह 6 बजे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण, जीपीएस ट्रैकिंग से की निगरानी
उज्जैन।शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा... -
चिंतामन मंदिर में गर्म टाइल्स से श्रद्धालु बेहाल, कारपेट की व्यवस्था नहीं खुले फर्श पर चलने को मजबूर भीषण गर्मी में धूप से बचाव के इंतजाम न होने से दर्शन और शादी समारोह में आए लोगों को हो रही परेशानी
उज्जैन। चिंतामन मंदिर में इन दिनों भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं को गंभीर असुविधाओं का सामना...