घास के मैदानों में चरती नीलगाय, चीतों के लिए आसान शिकार बनी  गांधीसागर में चीतों को नीलगाय का शिकार रास आया – ट्रैकिंग कॉलर और कैमरा ट्रैप की मदद से वन विभाग की नजर में पूरी गतिविधि

 

 

उज्जैन। संभाग के मंदसौर जिला अंतर्गत गांधीसागर अभयारण्य में हाल ही में कूनो राष्ट्रीय पार्क से लाए गए चीतों को यहां नीलगाय का शिकार रास आया है। खुले घास के मैदानों में चरती नीलगाय चीतों के लिए आसारन शिकार बनी हैं। मंदसौर वन विभाग के साथ ही वन्य जीव विशेषज्ञ ट्रेकिंग कालर और कैमरा ट्रेप की मदद से चीतों की गतिविधियों पर पूरी नजर रख रहे हैं।

गांधी सागर अभ्यारण्य स्थानांतरित किए गए चीतों ने यहां के जंगलों को अपनाया है। धीरे-धीरे वे इसके आदि हो रहे हैं। यहां के वन्यजीवों खासकर नीलगायों को चीतों ने अपने शिकार के लिए पसंद भी किया है। अभयारण्य के अधिकारियों के अनुसार, ये चीते औसतन हर दूसरे दिन नीलगाय या अन्य शिकार को पकड़ रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य और अनुकूलन की स्थिति मजबूत दिख रही है।

 

गांधीसागर उपयुक्त आवास साबित-

चीतों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव की स्थिति देखने को मिल रही है । कुनो नेशनल पार्क से स्थानांतरित किए गए इन चीतों के लिए गांधीसागर अभयारण्य एक उपयुक्त आवास साबित हो रहा है। शुरुआत में चिंता थी कि क्या वे नए वातावरण में खुद को ढाल पाएंगे, लेकिन अब ये चीते न केवल जंगल में सक्रिय रूप से घूम रहे हैं, बल्कि खुले मैदानों में शिकार भी कर रहे हैं।

नीलगाय शिकार की प्राथमिक सूची में-

वन अधिकारियों के अनुसार, चीतों की शिकार करने की नियमितता इस बात का प्रमाण है कि उन्हें पर्याप्त भोजन मिल रहा है और वे अपने नए परिवेश में पूरी तरह सहज हो चुके हैं। वन मंडलाधिकारी मंदसौर संजय रायखेरे के अनुसार अभयारण्य में नीलगायों की संख्या अच्छी-खासी है, और चीतों ने उन्हें अपनी प्राथमिक शिकार सूची में रख लिया है। यह एक सकारात्मक संकेत है कि वे बिना किसी बाहरी सहायता के जंगल में खुद को स्थापित कर रहे हैं।

 

तडके,सुबह या देर शाम शिकार-

 

शिकार की रणनीति और गतिविधियाँ ट्रैकिंग कॉलर और कैमरा ट्रैप की मदद से वन विभाग लगातार चीतों की गतिविधियों पर नज़र रख रहा है। प्राप्त आंकड़ों से पता चला है कि चीते अक्सर तड़के सुबह या देर शाम शिकार करते हैं। नीलगायें, जो खुले घास के मैदानों में चरती हैं, चीतों के लिए आसान शिकार साबित हो रही हैं। इसके अलावा, कुछ मौकों पर चीतों ने चीतल और चिंकारा को भी निशाना बनाया है। प्रोजेक्ट चीता की दिशा में एक और सफलता-भारत में विलुप्त हो चुके चीतों को फिर से बसाने के लिए शुरू किए गए प्रोजेक्ट चीता को गांधीसागर में सफलता मिलती दिख रही है। कुनो के बाद गांधीसागर दूसरा ऐसा अभयारण्य बन गया है, जहां चीते प्राकृतिक रूप से शिकार कर रहे हैं और जंगल में स्वतंत्र रूप से विचरण कर रहे हैं।

 

 

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment