गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर सर्च करना पड़ा भारी -साइबर ठग ने क्यूआर कोड भेज खाते से उड़ाये 42 हजार से अधिक

उज्जैन। जीयो वाईफाई की राशि रिफंड कराने के लिये वृद्ध को गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर सर्च करना भारी पड़ गया। शातिर ठग ने क्यूआर कोड भेज खाते से 3 बार ट्रांजेक्शन किया और 43 हजार के लगभग राशि निकाल ली। 8 माह बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।
नागदा थाना एसआई विरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि आदिनाथ कालोनी में रहने वाले सलीम पिता बाबू खान 55 साल के साथ 12 जुलाई 2025 को आॅनलाईन 42 हजार 990 रूपये की धोखाधड़ी हुई थी। मामले की शिकायत सलीम खान ने साइबर सेल को दर्ज कराई थी, जहां से अब धोखाधड़ी करने वाले की जानकारी सामने नहीं आई तो उन्होने 8 माह बाद थाने आकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की ओर से अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318 (4) का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। सलीम खान ने बताया कि उन्हे जीयो वाईफाई से 2221 राशि का रिफंड लेना था। जिसके चलते उन्होने जीयो वाईफाई से संपर्क करने के लिये गूगल पर कस्टमर केयर नम्बर सर्च किया। नम्बर मिलने पर उन्होने कॉल किया और राशि रिफंड की बात कहीं। कॉल रिसिव करने वाले ने कहा कि वाट्सएप पर क्यूआर कोड भेज रहा हूं। स्कैन कर अपना पासवर्ड डालना, आपकी राशि रिफंड हो जायेगी। सलीम खान ने क्यूआर कोड स्कैन कर पासवर्ड डाल दिया।  कुछ देर बाद उनके खाते से पहली बार 39993, दूसरी बार 999 और तीसरी बार में 1998 रूपये का ट्रांजेक्शन हो गया। खाते से 42 हजार 990 रूपये निकलने का मैसेज मिलते ही उन्हे धोखाधड़ी का आभास हुआ। एसआई चौहान के अनुसार पुलिस अब अज्ञात बदमाश का पता लगाने के लिये बैंक से जानकारी प्राप्त कर पता लगाये कि उक्त राशि किस खाते में ट्रांसफर की गई है।
लिंक भेज खाते से उड़ाये 1.67 लाख
आॅनलाईन ठगी का एक मामला माधवनगर थाना पुलिस द्वारा दर्ज कर जांच में लिया गया है। ऋषिनगर में रहने वाले शैलेष पिता रमेशचंद्र मनाना 51 साल के साथ 16 फरवरी को 1.67 लाख की धोखाधड़ी हुई। शैलेष मनाना ने शिकायत में बताया कि आरबीएल बैंक नाम से उनके पास कॉल आया था और बताया गया कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जा रही है। उन्हे मोबाइल पर लिंक भेजी गई है, जानकारी भरकर भेजे। शैलेष मनाना ने लिंक पर क्लिक किया और जानकारी भर दी। कुछ देर बाद उनके खाते से साइबर ठग ने राशि उड़ा दी।
म्यूल अकाउंट के जरिये अवैध ट्रांजेक्शन
आॅनलाइन होने वाली साइबर ठगी के मामले में पुलिस अभियान चलाकर बैंको से अनाधिकृत तरीके से हो रहे ट्रांजेक्शनों की जानकारी एकत्रित कर रही है। इसी अभियान में साइबर सेल टीम को देवासगेट थाना क्षेत्र की स्टेट बैंक आॅफ इंडिया में 2 खातों की जानकारी मिली। जिसमें कुछ महिनों के दौरान ही 13 लाख से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ। दोनों खातों की जांच करने पर सामने आया कि गुना के रहने वाले राम अहिरवार, करण अहरिवार और प्रमोद अहरिवार ने शास्त्रीनगर में प्रमोद ट्रेडर्स और राम-करण अहिरवार ने श्रीराम किराना फर्म के नाम से खाते खोले थे। जिसका उपयोग साइबर क्राइम और आॅनलाइन गैमिंग में किया जा रहा था। थाना प्रभारी अनिला पाराशर के अनुसार उक्त खाते में आई राशि को अवैध लाभ प्राप्त करने के लिये आहरित की जा रही थी। दोनो खाताधारकों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धारा मे ंप्रकरण दर्ज किया गया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment