गिरफ्त में हत्या का भय दिखाकर रूपये हड़पने वाला बदमाश

उज्जैन। रजिस्ट्री नहीं कराने और हत्या का भय दिखाकर रूपये हड़पने वाले बदमाश को गुरूवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। बदमाश पूर्व में भी कई लोगों के रूपये हड़प चुका था।
बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि 27 अप्रैल को संत तुकाराम पथ के रहने वाले हितेश पिता नंदकिशोर सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह सुबह मार्निंग वॉक पर निकला था। आमलारोड शासकीय कॉलेज के आगे उसे मनोज पिता नारायण चावड़ा निवासी ग्राम अमला मिला। जिससे उसकी मां द्वारा जमीन खरीदी थी। मनोज द्वारा काफी समय से रजिस्ट्री नहीं कराई जा रही थी। उसके मिलने पर रजिस्ट्री कराने की बात कहीं गई तो उसने गाली-गलौच करते हुए कहा कि रजिस्ट्री नहीं कराऊंगा और जो रूपये लिये है, वह भी वापस नहीं करूंगा। मैं यहां का दादा हूं, मेरा नाम चलता है, आज के बाद रजिस्ट्री कराने की बात कहीं तो जान से मारने दूंगा। हितेश सोनी की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (5) का प्रकरण दर्ज किया गया और हत्या का भय दिखाने वाले की तलाश शुरू की गई। गुरूवार सुबह आरोपी मनोज चावड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जमीन हड़पकर रूपये नहीं लौटाने के 3 से 4 शिकायती आवेदन प्राप्त हो चुके है। जिनकी जांच जारी है, उक्त मामलों में भी आरोपी के खिलाफ जांच पूरी होते ही प्रकरण दर्ज किया जायेगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment