कला संकाय की छात्रा अंतिम तथा विज्ञान संकाय के मनीष को मिलेगी स्कूटी

महिदपुर रोड। नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी श्रेष्ठ रहा कला संकाय की छात्रा अंतिम पिता बालू सिंह ने 84.4% तथा विज्ञान संकाय की मनीष हिम्मतलाल ने 83.2% अंक हासिल कर प्रदेश शासन की लोकप्रिय योजना की स्कूटी योजना का लाभ मिलेगा विद्यालय में सभी संकाय से छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर 14 लैप टॉप हासिल करने के पात्रता प्राप्त की परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा अन्य विषयों का परीक्षा परिणाम भी संतोषजनक रहा सफलता पर छात्रों तथा पालकों में उत्साह रहा हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम 90% रहा छात्र संदीप पिता राधेश्याम सौलंकी 500 में से 446 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहा छात्रों की सफलता पर प्रभारी प्राचार्य बामनिया सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ,साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा लैपटॉप प्राप्त सुनील नरवरिया एवं भारत भीमावत का माला पहनाकर सम्मान किया गया ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment