शाजापुर । शाजापुर नगर पालिका एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वार्ड क्रमांक 9 में पिछले 4 दिनों से कचरा वाहन नहीं पहुंचने से नाराज रहवासियों ने शहर के व्यस्त आजाद चौक पर घरों का कचरा सड़क पर डालकर नगर पालिका के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया है।वार्ड क्रमांक 9 के लोगों का आरोप है कि पिछले 4 दिनों से कचरा वाहन नहीं आने के कारण घरों में कचरे का ढेर लग गया है। कचरे से उठ रही बदबू और गंदगी से परेशान होकर रहवासी एकजुट हुए और आजाद चौक पहुंचकर सड़क पर कचरा डाल दिया। इस दौरान लोगों ने नगर पालिका, सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।रहवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। ऐसे में लोगों के सामने घरों में कचरा रखने या सड़क पर फेंकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।फिलहाल विरोध प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजर नगर पालिका प्रशासन पर है। देखना होगा कि वार्ड क्रमांक 9 के रहवासियों को इस समस्या से राहत कब तक मिलती है और सफाई व्यवस्था कब तक पटरी पर लौटती है।