बड़नगर । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सफल एवं उपलब्धियों भरे दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उज्जैन जिले में आयोजित श्रृंखलाबद्ध नि:शुल्क हृदय जाँच शिविर अभियान का आज बड़नगर नगर में विधायक जितेन्द्र उदयसिंह पंड्या, सत्यनारायण खोईवाल, नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, नगर पालिका उपाध्यक्ष अनिता वर्मा, जिला महामंत्री श्याम शर्मा, द्वारा शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण विधानसभा संयोजक विराग मिश्रा द्वारा किया। इस अभियान के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल में नागरिकों के हृदय स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जाँचें पूर्णत: नि:शुल्क की गई। उक्त शिविर में 210 हीतग्राही लाभान्वित हुए जिनमे 85 ईसीजी की गई और 34 ईको जांच हेतु उज्जैन बुलवाया गया एवं 15 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। उक्त कार्यक्रम में हरीकिशन मेलवाणी, डॉ. सुयश श्रीवास्तव, गजेंद्रसिंह राजावत, शांतिलाल गोखरू, रेखा राठौड़, विनीता वर्मा, लता शर्मा, राजकुमारी निंबोला, कलावती ठाकुर, बाबु भाई बोहरा, मुन्ना नागर, दिलीप जैन, अंकित दवे, रवि हिंडोलिया , हर्षवर्धन सिंह, अमर खुटवाल, जितेन्द्र यादव, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक मंत्री लोकेंद्र सिंह पंवार द्वारा किया गया कार्यक्रम का आभार नगर अध्यक्ष नवीन राठौड़ द्वारा किया गया। उक्त जानकारी सूरज गोस्वामी द्वारा दी गई।
ऐसे स्वास्थ्य शिविरों आमजन के स्वास्थ्य की सेवा हेतु एक महत्वपूर्ण पहल- पण्ड्या