उज्जैन। ढांचा भवन उद्योगपुरी में शुक्रवार शाम श्रमिक की अचानक गिरने के बाद मौत हो गई। उसे चरक अस्पताल लाया गया। परिजनों से पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। वह शव घर ले जाने की बात कहने लगे। समझाईश के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि ढांचा भवन उद्योगपुरी में रूपाली टेक्सटाईल्स में काम करने वाले सुरेश पिता बालकृष्ण शर्मा 55 वर्ष को शाम 5.30 बजे चरक अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखवा दिया। परिजन सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने लगे। समझाईश के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा। रूपाली टेक्सटाईल्स में काम करने वाले श्रमिक गोपाल खत्री ने बताया कि सुरेश भी उनके साथ काम करता था। दोपहर में खाना खाने गया था, जिसके बाद शाम 4 बजे वापस लौटा था अचानक तबीयत बिगड़ने पर गिर गया था, उसे अस्पताल लाया गया था।
