उज्जैन –भोपाल रेलवे ट्रेक पर गर्डर बदलने के दौरान क्रेन पलटी

उज्जैन। शुक्रवार को उज्जैन –भोपाल रेलवे लाईन के अप सेक्शन में तराना रोड स्टेशन के आगे टिल्लर नदी के ब्रिज पर गर्डर बदलने के दौरान क्रेन पलटने से हादसा हुआ है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कुछ समय के लिए रेलवे विद्युत लाईन प्रभावित रही है। सुरक्षात्मक बतौर डाउन लाईन की ट्रेनों को सुरक्षित रूप से निकाला गया है।उज्जैन से भोपाल रूट पर शहर से करीब 30 किमी दूर तराना स्टेशन के पास टिल्लर नर्दी पर अप एवं डाउन ट्रेक का ब्रिज बना हुआ है। इस पर से अप-डाउन ट्रेनों की आवाजाही होती है। इनमें से उज्जैन से भोपाल की और जाने वाली रेलवे लाईन की गर्डर खराब होने की स्थिति में यहां पर गर्डन की तब्दीली को लेकर गुरूवार से ब्लाक लिया गया था। इस दौरान एक ट्रेक से ट्रेनों की आवाजाही जारी थी। शुक्रवार दोपहर में गर्डर की तब्दीली के दौरान गार्डर को उतारने के समय में क्रेन असंतुलित हो गई और एक दम से नदी की और पलटी खा गई। सूचना मिलते ही उज्जैन रेलवे स्टेशन से राहत दल मौके पर भेजा गया। पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ब्रिज इंजीनियरिंग विभाग ब्लाक के तहत यह काम कर रहा था। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ देर के लिए आवाजाही रोकी गई थी। जिस ट्रेक पर काम चल रहा था उसका विद्युत लाईन पहले से ही बंद थी। इससे कुछ देर के लिए रेलवे विद्युत लाईन प्रभावित रही और जिसे कुछ समय में ही दुरूस्त कर लिया गया। भोपाल – उज्जैन – भोपाल की ट्रेनों को ब्रिज के दुसरे ट्रेक से सुरक्षित रूप से निकाला गया है,एक ट्रेक पर यहां ब्लाक लिया गया था दुसरा ट्रेक चालू था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment