आकाश दीप आईपीएल 2026 से बाहर हुए

केकेआर के पेसर इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे, मेगा आॅक्शन में एक करोड़ में खरीदा था

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 से पहले एक और झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

29 साल के बंगाल के इस गेंदबाज को पिछले साल अबू धाबी में हुए मेगा आॅक्शन में 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर टीम ने खरीदा था। हालांकि, वह अब तक टीम कैंप से नहीं जुड़े हैं।
सीओई में रिहैब कर रहे- आकाश दीप बेंगलुरु स्थित सेंटर आॅफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। उनकी चोट किस तरह की है, यह साफ नहीं हो सका है, लेकिन मैनेजमेंट और फ्रेंचाइजी के बीच इसको लेकर बातचीत हुई है।

हर्षित राणा भी बाहर हुए- केकेआर के लिए यह चिंता बढ़ाने वाली खबर है, क्योंकि इससे पहले हर्षित राणा और मथीशा पथिराना को लेकर भी टीम को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। पथिराना को अभी श्रीलंका क्रिकेट से क्लियरेंस मिलना बाकी है। टीम ने 18 मार्च से कोलकाता में कैंप शुरू किया है, लेकिन आकाश दीप इसमें शामिल नहीं हो पाए।

केकेआर को पथिराना के फिट होने की उम्मीद- श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चोट के कारण फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि केकेआर उन्हें रिप्लेस नहीं करना चाहती क्योंकि फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि वे आईपीएल के दौरान किसी समय टीम से जुड़ सकते हैं। केकेआर ने मेगा आॅक्शन में पथिराना को 18 करोड़ रुपए में खरीदा था। सोमवार को उनके मैनेजर ने केकेआर जर्सी में उनकी तस्वीर साझा की, जिससे उनके टूनार्मेंट में खेलने की उम्मीद बढ़ गई है।

केकेआर ने रहमान की जगह मुजरबानी को चुना- 13 मार्च को केकेआर ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने साथ जोड़ा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया है। रहमान को बीसीसीआई के निर्देश के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment