आईएएस वर्मा के बयान को लेकर ब्राह्मण समाज की महिला इकाई ने किया प्रदर्शन ज्ञापन सौंपा 

उज्जैन। मध्यप्रदेश के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस) संतोष वर्मा के विवादित बयान ने ब्राह्मण समाज में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। गुरुवार को ब्राह्मण समाज की महिला इकाई ने प्रदर्शन किया और पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम पुलिस उप अधीक्षक एवं सीएसपी को ज्ञापन दिया। संतोष वर्मा के खिलाफ तत्काल प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी तथा निलंबन की मांग की। ब्राह्मण समाज का आरोप है कि 23 नवम्बर 2025 को अजाक्स की बैठक के दौरान संतोष वर्मा ने अपने भाषण में ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान को समाज की भावनाओं को आहत करने वाला और विभिन्न समाजों के बीच विभाजन पैदा करने वाला बताया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष निशा त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना ज्ञानी, राष्ट्रीय सचिव अंजना शुक्ला, राष्ट्रीय संरक्षक कीर्ति मोड, प्रविणा बधेका, सीमा वशिष्ठ, शीला व्यास , ममता मिश्रा, संभागीय अध्यक्ष कीर्ति शर्मा ,नगर अध्यक्ष वर्षा जोशी, रोजगार आध्यात्मिक मंडल समीक्षा व्यास,ममता उपाध्याय, दीपिका त्रिवेदी,सोनाली जोशी,पूर्णिमा पाण्डेय, कल्पना नायक,माधुरी शर्मा,सुरक्षा तीवारी,राधीका शर्मा,स्वाती त्रिपाठी, अश्विनी दवे,हर्षिता जोशी,आयुषी शर्मा ,देवयानी मीना,नेहा मेहता अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी सचिव शैलेंद्र द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री रमाकांत शर्मा, रविंद्र भारद्वाज, राजेंद्र बंटी शर्मा, गुर्जर गौढ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ,बसंत त्रिवेदी ,राजेश शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, शिक्षाविद राजेश पंड्या,
त्रिशूल शिवगण वाहिनी के संस्थापक एवं पूर्व अपर आयुक्त आदित्य नागर,
नागर ब्राह्मण महिला परिषद उज्जैन की अध्यक्ष सौ.नेहा प्रतिमा मेहता, उपाध्यक्ष जाग्रति रावल, सुनीता मेहता, अनामिका मेहता,राधा नागर
संतोष जोशी,लव मेहता, व्दिप्तेश रावल, विनोद मेहता, दिनेश शर्मा राधा महेश नागर. आदि मौजूद थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment